Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: एक्स सर्विसमैन बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी की मौत, पोस्टमार्टम पर विवाद
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: एक्स सर्विसमैन बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी की मौत, पोस्टमार्टम पर विवाद

23/04/2025 1 minute read
Breaking News: Ex serviceman Bokaro Steel Plant employee dies, controversy over post mortem

बीएसएल कर्मचारी को इस बार उम्मीद थी कि ट्रांसफर हो जाएगा। लेकिन, खबर अच्छी नहीं मिली। काफी मायूसी के दौर से गुजर रहे थे।

  • सीआरएम 3 में ओसीटी पद पर कार्यरत कर्मचारी रांची ट्रांसफर मांग रहे थे।
  • परिवार रांची में है। बच्चे की पढ़ाई और इलाज चल रहा है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) से दुखद खबर है। सीआरएम 3 में कार्यरत एक्स सर्विस मैन एलएन सिंह की मौत हो गई है। पिछले 3 सालों से ट्रांसफर के लिए चक्कर काट रहे बीएसएल कर्मचारी को इस बार उम्मीद थी कि ट्रांसफर हो जाएगा। लेकिन, खबर अच्छी नहीं मिली।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: स्कूली बच्चों को मिलेगा बोतल बंद दूध, एमओयू का नवीनीकरण

काफी मायूसी के दौर से गुजर रहे थे। तबीयत खराब हुई। बुधवार सुबह बोकारो जनरल हॉस्पिटल (Bokaro General Hospital) में भर्ती कराया गया। जहां, ईसीजी और प्राथमिक जांच के दौरान ही आधे घंटे के अंदर कर्मचारी ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर परिवार को दी गई। रांची से परिवार के सदस्य बोकारो पहुंचे। परिवार पोस्टमार्टम के पक्ष में नहीं है। जबकि अस्पताल प्रबंधन बोल रहा है कि पोस्टमार्टम का केस है। दोनों पक्षों के बीच बातचीत का दौर दोपहर 2 बजे तक जारी रहा।

ये खबर भी पढ़ें: सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य जातोयु हुसैन पहुंचे आरएसपी

मृतक कर्मचारी को एक बेटा और एक बेटी है। साथी कर्मचारियों ने सूचनाजी.कॉम का बताया कि एलएन सिंह का परिवार रांची में रहता है। जबकि वह बोकारो में रहकर नौकरी कर रहे थे। सेक्टर 3 में अकेले ही रहते थे। पिछले तीन साल से एलएन सिंह को आश्वासन मिल रहा था। ईडी एचआर और डीआइसी और कारपोरेट आफिस तक चक्कर लगाते रहे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र और अक्षय पात्र फाउंडेशन में मिड डे मील समझौता, दुर्ग जिले के सरकारी स्कूल के 25,000 बच्चों का भरेगा पेट

सीआरएम 3 में ओसीटी पद पर कार्यरत कर्मचारी रांची ट्रांसफर मांग रहे थे। परिवार रांची में है। बच्चे की पढ़ाई और इलाज चल रहा है। इसलिए पूरा जोर लगाए थे। सीधे कारपोरेट आफिस भी फोन करते थे, क्योंकि ज्यादातर अधिकारी बोकारो से ही गए हैं। लेकिन, कोई रिजल्ट नहीं निकला।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: नक्सलियों के गढ़ में दनदनाती थी गोलियां, आज दग रहे गोल, देशभर की पहुंची 36 टीमें

ट्रांसफर नहीं होने की खबर के बाद से पिछले तीन-चार दिन से ड्यूटी नहीं आ रहे थे। कोई साथी कर्मचारी बुधवार सुबह घर पहुंचा और उन्हें बीजीएच ले गए। स्कूटी से ही वह अस्पताल गए थे। आधे घंटे के अंदर ही मौत हो गई है। सुबह 6 बजे मौत होते ही परिवार को सूचित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Salem Steel Plant: स्टेनलेस स्टील किचनवेयर के लिए ब्रांड नाम बताइए, 25,000 का पुरस्कार पाइए

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कोल इंडिया न्यूज: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने दिखाया बड़ा दिल, ब्लड सेंटर को दी 169.26 लाख की सौगात
Next: ईपीएस 95 न्यूनतम-हायर पेंशन चाहिए तो भेजिए EPFO, श्रम मंत्री, PMO को लेटर, ये है फॉर्मेट

Related Stories

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai News Dr SA Rizvi Passes Away
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक एसए रिज़वी साहब का इंतकाल, आज शाम होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.