Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट की गैस पाइपलाइन में लगी आग, हड़कंप, सुरक्षा में बड़ी चूक

Breaking News: Fire in Bhilai Steel Plant's gas pipeline, panic, major safety lapse
  • आग की लपटों की चपेट में आने से एक मजदूर का बाल जल गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) से बड़ी खबर आ रही है। गैस पाइपलाइन में आग लगने की सूचना है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग को नियंत्रित कर लिया, अन्यथा बड़ी अनहोनी तय थी। आग की लपटों की चपेट में आने से एक मजदूर का बाल जल गया है। जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां 3-4 मजदूर कार्य कर रहे थे। जबकि नीचे 25 से ज्यादा कर्मचारी-अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में हिंदी पर महाज्ञान, पुरस्कार ले गए ये श्रीमान

बीएसपी के आरएमपी-3 के लाइम क्लीन 2 में मेंटेनेंस का काम चल रहा था। इसके बगल से एक गैस पाइपलाइन भी गुजरी हुई है। शुक्रवार दोपहर में कार्य के दौरान वेडिंग किया जा रहा था। वेल्डिंग की चिंगारी से गैस पाइपलाइन में आग ली। अचानक से आग की लपटें निकलने लगी। यह देख हड़कंप मच गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में छतों की मरम्मत का नया दौर, एपीपी तकनीक से मिल रहा बेहतर समाधान

Shramik Day

आरएमपी 3 में गैस पाइप लाइन में आग की खबर मिलते ही उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। गनीमत यह था कि कोई मजदूर जख्मी नहीं हुआ। मामूली रूप से बाल जल गया। अन्यथा बड़ा हादसा होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता था। साइकॉन कंपनी के मजदूर काम कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में शामिल 6 नवीन फोम टेंडर

विभागीय कार्मिकों के मुताबिक यह काम गुरुवार को होना था। सेफ्टी को लेकर इस कार्य को रोक दिया गया था। बावजूद, दोबारा यह काम शुक्रवार को किसके आदेश पर चालू किया गया, यह जांच का विषय है।

ये खबर भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी करने वाले 2 प्रबंधकों संग 3 को 3 साल की सजा

मजदूर सेफ्टी बेल्ट लगाए हुए थे। अचानक से आग की लपटें निकलने से अफरा-तफरी मची। मजदूर भाग भी नहीं पा रहे थे। नीचे खड़े कार्मिकों ने समझारी दिखाते हुए क्रेन की मदद से मजदूरों को उतारा। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।

ये खबर भी पढ़ें: अलॉय स्टील प्लांट दुर्गापुर के कर्मचारी भी उतरे सड़क पर, 9 जुलाई को होगी हड़ताल