Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: अपना बाजार, हेल्थ सेंटर, स्कूल लीजिए लाइसेंस पर, SAIL BSL में आवेदन शुरू, पढ़ें लिस्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: अपना बाजार, हेल्थ सेंटर, स्कूल लीजिए लाइसेंस पर, SAIL BSL में आवेदन शुरू, पढ़ें लिस्ट

Azmat ali 25/08/2025 (Last updated: 06/09/2025) 1 minute read
Breaking News Get Bokaro Steel Plant's Market, Health Center School on License Application Process For 25 Buildings Started

Bokaro Steel Plant के TA-LRA विभाग के जनरल मैनेजर अशोक कुमार सिंह के इनिशिएटिव तथा उनकी देखरेख में इस कार्य को किया जा रहा है।

  • बोकारो स्टील प्लांट ने पुराने नॉन-रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स (NRB) को लाइसेंस पर देने का निर्णय।
  • 33 महीने की अवधि और दो बार एक्सटेंशन का विकल्प प्रबंधन की ओर से दिया जा रहा है।

अज़मत अली, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट से बड़ी खबर आ रही है। बंद हो चुके स्कूल, हेल्थ सेंटर, अपना बाजार आदि को अब लाइसेंस पर देने की कवायद शुरू कर दी गई है। 25 बिल्डिंग की लिस्ट जारी की गई है।

25 अगस्त से ही आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बोकारो स्टील आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व महाप्रबंधक टीए एलआरए एके सिंह की मेहनत अब रंग ला रही है। इस बारे में अधिक जानकारी एके सिंह से फोन नंबर 8986873300 पर प्राप्त की जा सकती है। खास बात यह है कि विस्थापित और एससी-एसटी के लिए 3 बिल्डिंग रिजर्व है। शेष अन्य कैटेगरी के लिए है। इसकी वेबसाइट लांच कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: बी सान्याल का देहदान, याद में देशभर से जुटे श्रमिक नेता, संविधान रक्षा पर ये बोले…

बोकारो स्टील प्लांट ने पुराने नॉन-रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स (NRB) को लाइसेंस पर देने का निर्णय लिया है, जिसमें 33 महीने की अवधि और दो बार एक्सटेंशन का विकल्प है। ये भवन पुराने स्कूल, हेल्थ सेंटर और अन्य संरचनाएं हैं जो लगभग एक दशक से अप्रयुक्त थीं।

NRB आवंटन प्रक्रिया

– आवेदन की तिथि: 25 अगस्त 2025 से 8 सितंबर 2025 तक
– आवेदन शुल्क: अनारक्षित श्रेणी के लिए 10,000 रुपये और आरक्षित श्रेणी के लिए 5,000 रुपये
– सुरक्षा जमा: 1 लाख रुपये (वापसी योग्य)

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant के DIC बीके तिवारी की कुर्सी पर बैठेंगे प्रिय रंजन, ISP, कारपोरेट आफिस होते अब BSL के मुखिया, ये मायूस

आवंटन के लिए आवश्यक शर्तें

– ऑनलाइन फॉरवर्ड ऑक्शन के माध्यम से आवंटन किया जाएगा।
– सबसे अधिक बोली लगाने वाले को NRB आवंटित किया जाएगा।
– आवंटिती विभिन्न प्रकार के व्यवसाय संचालित कर सकते हैं, लेकिन प्रतिबंधित व्यापार।

NRB के लिए उपयुक्त व्यवसाय

– शैक्षिक संस्थान
– पेशेवर सेवाएं
– खुदरा दुकानें इत्यादि
– अन्य व्यवसाय जो प्रतिबंधित नहीं हैं

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: वित्तीय वर्ष के अंत तक Bhilai Steel Plant में घटेंगे 25% ठेका मजदूर, इस्पात मंत्रालय ने दिया लक्ष्य

इस वेबसाइट पर आइए, पूरी डिटेल है

अगर आप रुचि रखते हैं, तो आप निर्धारित तिथियों के बीच अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, आप Bokaro Steel की आधिकारिक वेबसाइट ta.bokarosteel.in/NRB/ देख सकते हैं। Bokaro Steel Plant के TA-LRA विभाग के जनरल मैनेजर अशोक कुमार सिंह के इनिशिएटिव तथा उनकी देखरेख में इस कार्य को किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: सेफी मिला श्रम मंत्री मंसुख मांडविया से, EPFO संग बैठक में SAIL की अटकी पेंशन पर ये बात

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Big News: वेज रिवीजन, ग्रेच्युटी और बकाया एरियर पर केंद्रीय श्रमायुक्त ने बुलाई मीटिंग, मैनेजमेंट-यूनियन 9 सितंबर को होंगे आमने-सामने
Next: BIG NEWS: बोकारो स्टील प्लांट के जीएम समेत 4 अफसरों का ट्रांसफर

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.