Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: NJCS बोनस मीटिंग बेनतीजा समाप्त, सेल प्रबंधन 31 हजार व यूनियन अड़ी थी 32500 पर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: NJCS बोनस मीटिंग बेनतीजा समाप्त, सेल प्रबंधन 31 हजार व यूनियन अड़ी थी 32500 पर

Azmat ali 20/09/2025 1 minute read
Breaking News NJCS Bonus Meeting ends inconclusively, SAIL Management insists on 31,000, while Union Insists on 32,500

2022 में ASPLIS/वार्षिक बोनस 40500 देने के बाद प्रबंधन ने 8 फरवरी 2023 को बोनस फार्मूला सर्वसम्मति के बजाय बहुमत के आधार पर बनाया था।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर नहीं है। भिलाई स्टील प्लांट, बोकारो स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर, अलॉय स्टील प्लांट, बोकारो, राउरकेला, सेलम, विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट और खदान के कर्मचारियों का बोनस तय नहीं हो सका।

इस बार 6000 रुपए बढ़ाकर बोनस कर्मचारियों के खाते में डालने की मांग यूनियनें कर रही थी। जिस प्रबंधन ने मानने से इन्कार कर दिया। प्रबंधन महज 31 हजार रुपए पर राजी हुई। यूनियन 32 हजार 500 रुपए की मांग करती रही। रात सवा 9 बजे तक बैठक हुई। बीच का रासता नहीं निकल सका। इसके बाद बैठक बेनतीजा समाप्त हो गई। यूनियनों ने साइन करने से मना कर दिया था। बैठक समाप्त होने के बाद प्रबंधन ने कहा-बोनस फॉर्मूले के आधार पर 29 हजार 500 रुपए होता है। इसलिए कर्मचारियों के खाते में यह राशि डाल दी जाएगी। इस पर आधिकारिक रूप से कोई बयान सामने नहीं आया है।

मीटिंग में एनजेसीएस सदस्य इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर जी.संजीवा रेड्डी, बोकारो इंटक के महासचिव बीएन चौबे, एसडब्ल्यूएफआई के राष्ट्रीय महासचिव ललित मोहन मिश्र, विश्वरूप बनर्जी, एचएमएस के महासचिव राजेंद्र सिंह, सुकांतो रक्षित, बीएमएस के उद्योग प्रभारी डीके पांडेय, फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी रंजय कुमार, एटक के केंद्रीय नेता विद्यासागर गिरी और महासचिव रामाश्रय प्रसाद सिंह शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus: एनजेसीएस मीटिंग में 40 हजार 500 बोनस की मांग, प्रबंधन बोला-इतना तो बिल्कुल नहीं देंगे

40 हजार 500 रुपए भी मिल चुका है बोनस

बता दें कि 2022 में ASPLIS/वार्षिक बोनस 40500 देने के बाद प्रबंधन ने 8 फरवरी 2023 को बोनस फार्मूला बनाने के संदर्भ में बैठक बुलाया एवं उस बैठक में प्रबंधन ने सर्वसम्मति की परिपाटी को तोड़ते हुए बहुमत को आधार बनाकर वार्षिक बोनस /ASPLIS के संदर्भ में फॉर्मूला बनाया था। इसका सीटू एवं एटक ने विरोध करते हुए उस फार्मूले पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था। उस बहुमत वाले भ्रामक फार्मूला के चलते विगत दो वर्षों से सेल कर्मियों को ASPLIS/वार्षिक बोनस क्रमशः 26500/- और 23000/- दिया गया था। एनजेसीएस में बगैर समझौता हुए ही प्रबंधन ने कर्मचारियों के खाते में पैसा डाल दिया था।

ये खबर भी पढ़ें: कोल इंडिया के नए CMD होंगे नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के बी. साईराम, NMDC, ONGC, रेलवे से भी आए इंटरव्यू देने

एनजेसीएस मीटिंग में सुबह से शाम तक ये होता रहा

-सुबह 11 बजे के बाद सेल कर्मचारियों के बोनस को लेकर दिल्ली में एनजेसीएस की बैठक शुरू हुई।

-सेल प्रबंधन की ओर से प्रेजेंटेशन दिया गया। कंपनी के प्रोडक्शन आदि की विस्तार से जानकारी दी गई।

-सेल अधिकारियों ने कहा-बोनस फार्मूले के अनुसार 29500 और 23600 रुपए ही श्रमिकों के बन रहे हैं। इसी पर बात की जाए।

-एनजेसीएस यूनियन के नेताओं ने कम से कम 40500 बोनस की मांग की थी।

-लंच के बाद दोबारा मीटिंग शुरू हुई और प्रबंधन 30 हजार रुपए देने को तैयार हो गया। लेकिन, यूनियनों ने इस प्रस्ताव को मानने से इन्कार कर दिया था।

शाम 5 बजे के करीब बीच का रास्ता निकालते हुए प्रबंधन की ओर से कहा गया कि आप लोग बताइए, कहां तक राजी हो जाएंगे। यूनियन नेताओं ने कहा-हम तो 40 हजार से अधिक पर ही तैयार होंगे। इसके बाद बीच का रास्ता प्रबंधन से नहीं निकल सका। बैठक बेनतीजा समाप्त हो गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus: NJCS मीटिंग से बिग अपडेट, 32 हजार 500 पर यूनियन राजी, सेल मैनेजमेंट की हामी बाकी

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वन डे चेयरमैन कम्पीटीशन व एक्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर के विजेताओं को डीआइसी ने थमाया चेक, किया सम्मानित
Next: SAIL बोनस तय नहीं, पर NJCS मीटिंग में बवाल जरूर हुआ, पढ़ें क्यों राजेंद्र सिंह पर भड़के थे डीके पांडेय

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.