Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • वन डे चेयरमैन कम्पीटीशन व एक्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर के विजेताओं को डीआइसी ने थमाया चेक, किया सम्मानित
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वन डे चेयरमैन कम्पीटीशन व एक्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर के विजेताओं को डीआइसी ने थमाया चेक, किया सम्मानित

Azmat ali 20/09/2025 1 minute read
DIC Felicitates Winners of One Day Chairman Competition and Executive of the Quarter

"एक्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड" की श्रृंखला में वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम तिमाही के विजेताओं में बीएसएल अधिकारी सम्मानित।

  • मुख्य अतिथि आलोक वर्मा ने सभी विजेताओं एवं उनके परिवारजनों को बधाई दी।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्रमें “वन डे चेयरमैन कम्पीटीशन” एवं “एक्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर”के पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करने हेतु एक समारोह का आयोजन बोकारो निवास में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि आलोक वर्मा, निदेशक प्रभारी, राउरकेला स्टील प्लांट एवं अतिरिक्त प्रभार, बोकारो स्टील प्लांट उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) चित्त रंजन मिश्रा, अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रियरंजन तथा मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्यसेवाएँ) डॉ. विभूति भूषण करुणामय सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, वरीय अधिकारी, पुरस्कार विजेता एवं उनके परिजन भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि सेल ने कर्मचारियों को सशक्त बनाने तथा संगठन के विकास हेतु उनके रचनात्मक विचारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “वन डे चेयरमैन प्रतियोगिता” की शुरुआत की थी। इस प्रतियोगिता में बीएसएल के महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) अनुपम कुमार सिंह, सहायक महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) रंजीत कुमार, उप प्रबंधक (आरएमएचपी) विनय शाह, जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट आशीष कुमार चौरसिया एवं झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस की सहायक महाप्रबंधक हीना परवीन विजेता रहीं।

साथ ही प्रत्येक तिमाही में उत्पादन, उत्पादकता, लागत नियंत्रण और नवाचार से जुड़े उत्कृष्ट कार्यों के लिएदिए जाने वाले “एक्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड” की श्रृंखला में, वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम तिमाही के विजेताओं में बीएसएल के उप महाप्रबंधक (सिक्योरिटी) ले.कर्नल राजिंदर सिंह शेखावत, उप महाप्रबंधक (हॉट स्ट्रिप मिल) रामकृष्णा,सहायक महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) मोहित सिन्हा, सहायक महाप्रबंधक (एमआरडी) पी.पी. कल्बेंडे, सहायक महाप्रबंधक (एसएमएस-II एवं सीसीएस) अश्वनी कुमार सिन्हा,वरीय प्रबंधक (आई एंड ए) पुष्पवंत कुमार, वरीय प्रबंधक (यातायात) सुमन सौरभतथा झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस के सहायक महाप्रबंधक (के.आई.ओ.एम.) अशोक कुमार नागरु को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आलोक वर्मा ने सभी विजेताओं एवं उनके परिवारजनों को बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने एवं इसी उत्साह और निष्ठा के साथ संगठन की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर पुरस्कृत कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में उत्कृष्टता बनाए रखने और बीएसएल की निरंतर प्रगति में योगदान देते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Bonus: NJCS मीटिंग से बिग अपडेट, 32 हजार 500 पर यूनियन राजी, सेल मैनेजमेंट की हामी बाकी
Next: Breaking News: NJCS बोनस मीटिंग बेनतीजा समाप्त, सेल प्रबंधन 31 हजार व यूनियन अड़ी थी 32500 पर

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.