Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ISP: इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर के 4 अधिकारियों को IOA परिवार ने दी विदाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP: इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर के 4 अधिकारियों को IOA परिवार ने दी विदाई

Azmat ali 16/01/2026 1 minute read
SAIL ISP OA family Bids Farewell to 4 Officers of IISCO Steel Plant Burnpur

आईओए (IOA) परिवार ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चार विशिष्ट अधिकारियों को स्नेहपूर्ण एवं गरिमामय विदाई दी।

  • आईओए अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन बोले-विदाई केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि एक समृद्ध विरासत के प्रति सम्मान का सार्वजनिक स्वीकार है।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर आफिसर्स एसोसिएशन ने 4 अधिकारियों को विदाई दी। आईओए (IOA) परिवार ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चार विशिष्ट अधिकारियों को स्नेहपूर्ण एवं गरिमामय विदाई दी।

विदाई पाने वालों में डॉ. सुसांता सिन्हा (सीएमओ इंचार्ज बर्नपुर हॉस्पिटल), डॉ. पूर्णिमा सिन्हा (एसीएमओ–एम एंड एचएस), मीता ढाल (प्रधानाध्यापिका, बर्नपुर गर्ल्स हाई स्कूल) तथा कल्याण दास (एजीएम, डीआईसी सचिवालय) शामिल हैं। इन सभी ने चिकित्सा, शिक्षा और प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी निष्ठा, अनुशासन और सेवा-भाव से संस्थान ही नहीं, बल्कि समाज पर भी गहरी छाप छोड़ी है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इन अधिकारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन केवल पद की मर्यादा तक सीमित नहीं रखा, बल्कि मानवीय संवेदनाओं, नैतिक मूल्यों और दूरदर्शिता के साथ कार्य किया। उनकी कार्यशैली सहकर्मियों के लिए प्रेरणा बनी और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मानक स्थापित किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन ने कहा-सेवानिवृत्ति किसी यात्रा का अंत नहीं, बल्कि जीवन की नई पारी की शुरुआत है। जहां अनुभव समाज के लिए और समय स्वयं के लिए होता है। आईओए परिवार ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों के उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्नता और संतोषपूर्ण जीवन की कामना की।

आईओए ने यह भी आश्वासन दिया कि संबंध कभी सेवानिवृत्त नहीं होते और भविष्य में किसी भी सहयोग, परामर्श या सेवा की आवश्यकता होने पर संगठन सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।

समारोह में निशिकांत चौधरी (महासचिव, IOA), देबप्रिय दास (उपाध्यक्ष, IOA), मुकेश कुमार (उप महासचिव, IOA) तथा राजेंद्र कुमार नायक (ZR) की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी अर्थपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में आईओए अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विदाई केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि एक समृद्ध विरासत के प्रति सम्मान का सार्वजनिक स्वीकार है। उन्होंने चारों विशिष्ट अधिकारियों के उज्ज्वल, स्वस्थ और आनंदमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BREAKING NEWS: सेल इस्को स्टील प्लांट में मजदूर की संदिग्ध मौत, परिवार को मिलेगी नौकरी
Next: SAIL ISP: इस्को स्टील प्लांट में बनेगी नई कोक ओवेन बैटरी 13 व 14, एमओयू साइन

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.