Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breast Cancer: 23 लाख महिलाओं को स्तन कैंसर, भारत में हर 22 में से 1 को बीमारी
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

Breast Cancer: 23 लाख महिलाओं को स्तन कैंसर, भारत में हर 22 में से 1 को बीमारी

15/02/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Breast-Cancer-23-lakh-women-have-breast-cancer-1-out-of-every-22-in-India-has-the-disease
  • भारत में हर 22 में 1 महिला को स्तन कैंसर के लक्षण।
  • हर 1 लाख में 30 महिलाएं स्तन कैंसर से पीडित है।
  • समय पर पता लगने से मृत्यु का खतरा 98 प्रतिशत तक घट जाता है।
  • देश में हर 04 मिनट में 01 महिला को स्तन कैंसर सामने आ रहा है।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। स्तन कैंसर (Breast Cancer) एक ऐसी बीमारी है, जिसमें असामान्य स्तन कोशिकाएं नियंत्रण से बाहर हो जाती है और ट्यूमर बन जाती है। समय के साथ यह कैंसर का रूप ले लेती है। जिसे स्तन कैंसर कहा जाता है।

वर्ष 2020 में वैश्विक स्तर पर लगभग 23 लाख महिलाओं को स्तन कैंसर (Breast Cancer) हुआ। जिसमें से 6.85 लाख महिलाओं की मृत्यु हो गई। स्तन कैंसर वर्तमान में सबसे आम प्रचलित कैंसर है, जो कि युवावस्था के बाद बढ़ती उम्र के साथ इसके होने का खतरा बढ़ जाता है।

वर्तमान में भारत में हर 22 में 1 महिलाओं को स्तन कैंसर के लक्षण हो रहे हैं, जिन्हें सही समय पर जाचं से बचा जा सकता है। हर 1 लाख में 30 महिलाएं स्तन कैंसर से पीडित है। समय पर पता लगने से मृत्यु का खतरा 98 प्रतिशत तक घट जाता है। देश में हर 04 मिनट में 01 महिला को स्तन कैंसर सामने आ रहा है। हर 13 मिनट में 01 महिला की स्तन कैंसर (Breast Cancer) से मृत्यु हो रही है।

बढ़ती उम्र, मोटापा, शराब का अत्यधिक उपयोग, पारिवारिक इतिहास, फोपोस्टमेनोपाउसल हार्मोन थैरेपी एवं 40 उम्र के बाद स्तन पर गठानों को अनदेखा कर देने समस्या आगे बढ़ सकती है। स्तन में असामान्य गांठ होना, स्तन के आकार में असामान्य बदलाव, स्तन कैंसर के लक्षण, स्तन में गड्डे एवं लालिमा, निप्पल से असामान्य खून या तरल रिसाव इसके प्रमुख लक्षण है।

गांठ वाले स्तन का जांच जरूर कराना चाहिए

असामान्य गांठ वाले स्तन का जांच जरूर कराना चाहिए, भले ही उसमें दर्द न हो रहा हो। अधिकतर गांठे स्तन कैंसर (Breast Cancer) नही होती परंतु समय पर जांच होने की दशा में गांठ यदि छोटी अथवा प्रारंभिक अवस्था में हो तो सफलतापूर्वक इलाज की संभावना अधिक बढ़ जाती है।

स्तन कैंसर (Breast Cancer) के संभावित कारणों में पारिवारिक इतिहास, मासिक धर्म जल्दी प्रारंभ होना (12 वर्ष से अधिक आयु) और देरी से खत्म होना (54 वर्ष से अधिक आयु), एचआरटी लेने वाली महिलाओं में एवं वे महिलाएं जिन्होंने ने नवजात को स्तनपान न कराया हो न ही गर्भधारण किया हो में स्तर कैंसर की संभावना अधिक होती है।

कैंसर कोशिकाएं फेफड़ो, यकृत, मस्तिष्क एवं हड्डियों तक

स्तन कैंसर (Breast Cancer) शरीर के अन्य अंगो में फैलकर अन्य लक्षणों को भी जन्म देता है। कैंसर कोशिकाएं फेफड़ो, यकृत, मस्तिष्क एवं हड्डियों सहित अन्य अंगो में फैल सकती है। स्तर 2 एवं 3 के स्तन कैंसर को सर्जरी से, किमोथेरेपी द्वारा इलाज कर इसका संभव इलाज जो कि बहुत ही दर्दनाक होता है, किया जा सकता है। स्तर 01 के कैंसर के लक्षण का पहचान कर इलाज किये जाने की कोशिश की जानी चाहिए।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी कराना अनिवार्य
Next: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना: PMFME पर कार्यशाला 16 फरवरी को, 10 लाख तक अनुदान

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.