BSL News: झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने दी भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद पर स्वीकृति

BSL News Former Jharkhand CM Babulal Marandi gave approval for the post of President of Bharti Ispat Karmachari Sangh
  • संघ के महामंत्री प्रेम कुमार के नेतृत्व में प्रतिपक्ष नेता सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आवास पर उनको बधाई दी।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट की ट्रेड यूनियन से बड़ी खबर आ रही है। भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमण्डल ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मुलकात की। सेल कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा हुई।

संघ के महामंत्री प्रेम कुमार के नेतृत्व में प्रतिपक्ष नेता सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आवास पर जाकर उनको बधाई दिया और अध्यक्ष पद पर उनकी मनोनय पत्र पर स्वीकृति लिया।

Vansh Bahadur

ये खबर भी पढ़ें: BSP OA Election: इसी महीने मिलेगा PRP, प्रेसिडेंट कैंडिडेट एनके बंछोर का EPS 95 Higher Pension, HRA, NPS, CPF, JO पर ये प्लानिंग

उन्होंने बोकारो स्टील प्लांट के मजदूरों के बारे मे जानकारी लिया और बोकारो मे मान्यता प्राप्त यूनियन का चुनाव नहीं किए जाने पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने बोनस, 39 महीने का बकाया एरियर, तथा ठेका मजदूरों का मिनिमम वेज, सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

समस्याओं को लेकर लड़ाई लड़ने का आदेश दिया। जरूरत पड़ी तो मामले को मंत्रालय ले जाएंगे। साथ में संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एनके सिंह, संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र महतो, संजय शर्मा उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus: एनजेसीएस मीटिंग से पहले मैनेजमेंट फॉर्मूला करे सार्वजनिक, बताए फंड, बोनस की तरह खाते में डालें बकाया एरियर