Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Accident: ट्रक के नीचे आने वाला था कर्मचारी, बाइक से जंप कर बचाई जान, पैर फ्रैक्चर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident: ट्रक के नीचे आने वाला था कर्मचारी, बाइक से जंप कर बचाई जान, पैर फ्रैक्चर

23/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BSP-Accident-Employee-was-about-to-come-under-the-truck-saved-life-by-jumping-from-bike-leg-fracture
  • कर्मचारी की जान बाल-बाल बच गई,लेकिन पैर की हड्‌डी टूट गई है। सेक्टर-9 हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड–सेल (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में भीषण सड़क हादसा हुआ। कर्मचारी की जान बाल-बाल बच गई,लेकिन पैर की हड्‌डी टूट गई है। सेक्टर-9 हॉस्पिटल (Sector 9 Hospital) में इलाज किया जा रहा है। हादसे की खबर Suchnaji.com में पढ़ते ही ट्रेड यूनियन के नेता मेन मेडिकल पोस्ट पहुंच गए और वहां से जख्मी कर्मचारी को लेकर सेक्टर-9 हॉस्पिटल गए।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election Congress Ticket: दुर्ग की 5 सीट पर 180 से ज्यादा कांग्रेसियों ने मांगे टिकट, देवेंद्र यादव का भिलाईनगर, मेयर कोसरे का अहिवारा पर दावा

एक्स-रे (X-Ray) किया गया तो पता चला कि बायें पैर की हड्‌डी टूट गई है। ईसीजी (ECG) आदि जांच भी की जा रही है। तेज रफ्तार ट्रक को सामने आता देख बाइक से कूदने की वजह से पैर फ्रैक्चर हो गया है। परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और सेक्टर-5 सड़क 19 (Sector 5, Street 19) में रहने वाले पड़ोसी भी अस्पताल पहुंच गए।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS: सहायक शिक्षक पद पर ऑनलाइन काउंसिलिंग 23 से 30 अगस्त तक, बीएड वालों को मौका नहीं

भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन सीआरजी इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के टेक्नीशियन नीलकंठ साहू (Neelkanth Sahu) बाइक से कुछ सामान लेने के लिए स्टोर की तरफ जा रहे थे। फायर ब्रिगेड आफिस के पास मोड़ पर घुमते ही सामने से तेज रफ्तार ट्रक आ गया। ट्रक से चंद कदमों की दूरी थी, तभी वह बाइक से जंप कर गए।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: भिलाई नगर सीट पर तेलुगू फैक्टर आया, BSP कर्मचारी एस रवि ने कांग्रेस से मांगा टिकट

कूदने की वजह से उनकी जान बच गई। तब तक बाइक नंबर सीजी 07 एलबी 1752 (CG 07 LB 1752) ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। ट्रक चालक ब्रेक लगाता, उससे पहले ही बाइक को पहिए ने रौंद दिया। बाइक टूट चुकी है।

सेक्टर-9 अस्पताल (Sector 9 Hospital) पहुंचे श्रमिक नेताओं ने जख्मी कर्मचारी नीलकंठ साहू से बातचीत की। पूरे घटनाक्रम को नीलकंठ ने विस्तार से बताया। ऐन वक्त पर बाइक से कूदने का फैसला सही साबित हुआ, अन्यथा बड़ी अनहोनी की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता था। फिलहाल, ई-1 वार्ड में उपचार चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : चार माह से लापता साक्षी ठाकुर का कोई सुराग नहीं, पिता ने सीएम-गृहमंत्री से लगाई गुहार

अंधा मोड़ होने की वजह से घटनास्थल पर बैरिकेड कर दिया गया है। सेफ्टी विभाग के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर दोबारा हादसा न होने पाए, इसके लिए मंथन कर रहे थे। प्लांट के अंदर इस तरह के हादसे को लेकर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। 

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ में एक और बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग, 20 दिन तक कलाकारों का जमावड़ा
Next: Chief Minister Bhupesh Baghel Birthday: युवाओं को बीपीओ का तोहफा, 500 को मिलेगा रोजगार, 100 को थमाया जॉब लेटर

Related Stories

Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.