Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Accident: भिलाई स्टील प्लांट में मालगाड़ी से टक्कर, पलटी ट्रक, चालक की बची जान, फोटो अब वायरल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident: भिलाई स्टील प्लांट में मालगाड़ी से टक्कर, पलटी ट्रक, चालक की बची जान, फोटो अब वायरल

02/04/2023 1 minute read
BSP-Accident-goods-train-truck-collision-drivers-life-saved-2
  • मंगलवार की इस घटना ने सुरक्षा को लेकर किए जा रहे दावों की पोल खोलकर रख दिया है। रेलवे लाइन पर इस तरह की घटना कहीं न कहीं घोर लापरवाही का सबूत है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट में सेफ्टी को लेकर पहले से बेहतर काम करने का दावा प्रबंधन करता है। इस बात में सच्चाई भी है कि जीएम सेफ्टी काफी सक्रिय हैं। लेकिन इस सच्चाई से भी मुंह नहीं फेर सकते कि प्लांट में अब भी लापरवाही का आलम चरम पर है। आंखों में पट्‌टी बांधकर और जान जोखिम में डालकर काम किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:  अवैध कब्जा विवाद, वोट बैंक बर्बाद…! BSP अधिकारी-कर्मचारी और डाक्टर्स 4 अप्रैल की शाम उतरेंगे सड़क पर, होगा घेराव

ट्रांसपोर्ट एंड डीजल डिपार्टमेंट-टीएंडडी में मालगाड़ी और ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। रफ्तार में आ रही गुड्स ट्रेन को देखने के बावजूद ट्रक चालक ने लापरवाही बरती और रेलवे लाइन पर वाहन चढ़ा दिया। ट्रक का पहिया रेल लाइन पार नहीं कर सका, तब तक मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। इसकी फोटो तेजी से वायरल हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के डिप्लोमा इंजीनियर अब नौकरी के साथ कर सकेंगे बी-टेक

ट्रक चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही गाड़ी पलट गई। किसी तरह वाहन से चालक बाहर निकल सका। यह देख वहां मौजूद लोगों में अफराततफरी मच गई। सीआइएसएफ ने पूरे घटनास्थल को घेरे में ले लिया।

मंगलवार की इस घटना ने सुरक्षा को लेकर किए जा रहे दावों की पोल खोलकर रख दिया है। रेलवे लाइन पर इस तरह की घटना कहीं न कहीं घोर लापरवाही का सबूत है। टीएंडडी जैसे संवेदनशील स्थान पर लापरवाही से किसी का पीछा नहीं छूट रहा है। मामले की लीपापोती हो गई है। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी मिल में जा रही थी, उसी समय हादसा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: SMS-2 चैंपियन ऑफ द ईयर, हॉट स्ट्रिप मिल- 2 उप विजेता, 300 से अधिक कार्मिकों को मिला 100 पुरस्कार

विभागीय कार्मिकों ने Suchnaji.com को बताया कि टीएंडडी में सुरक्षा को लेकर हर बार सवाल उठाए गए हैं। चार-चार जीएम के रहते हुए सलाहकार के रूप में एक सीजीएम भी आ गए हैं। बावजूद, लापरवाही में कहीं कोई कमी नहीं है। निश्चित रूप से यह बीएसपी के लिए ठीक नहीं है।

एक कार्मिक ने बताया कि सेफ्टी मीटिंग में भी कोरम ही हो रहा है। एक बार पिछली मीटिंग के मिनट्स की कॉपी मांगी गई, जिस पर प्रबंधन की ओर से कहा गया कि उसे छोड़िए, नए पर बात कीजिए। इस पर कहा गया कि पिछली मीटिंग में जो मुद्दे उठाए गए, उसमें से कितने हल हुए या नहीं, यह जाने बगैर आगे कैसे बात की जाए। इस सवाल को टाल दिया गया। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सक्रियता कितनी है…?

ये खबर भी पढ़ें: साहब…! इस बार BSP आवासों से मत टपकने दीजिएगा पानी, अभी से कराएं टार फेल्टिंग, एक-एक आवास की कुंडली हो इंट्रानेट पर

इसी तरह सेफ्टी से जुड़ा एक और मामला उठाया गया है। धर्म काटा के पास लगाए गए शेड हवा के झोंके में उड़ गया। इसके स्ट्रक्चर को जमीन में धंसाकर नहीं रखा गया, जिससे वह हवा का झोंका सहन नहीं कर सका। एक नहीं दो-दो शेड जमीन पर गिर गए। मिल एरिया के पास की यह तस्वीर सेफ्टी को लेकर और बेहतर काम करने का सबक दे रही है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: अवैध कब्जा विवाद, वोट बैंक बर्बाद…! BSP अधिकारी-कर्मचारी और डाक्टर्स 4 अप्रैल की शाम उतरेंगे सड़क पर, होगा घेराव
Next: SAIL BSP ने कर्मचारियों से मनाया अप्रैल फूल, नहीं मिला प्रमोशन ऑर्डर

Related Stories

BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.