Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी पहुंचा कब्जा तोड़ने, पार्षद और कब्जेदारों ने की गुंडई, अफसरों से धक्का-मुक्की, देखिए फोटो
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी पहुंचा कब्जा तोड़ने, पार्षद और कब्जेदारों ने की गुंडई, अफसरों से धक्का-मुक्की, देखिए फोटो

08/06/2024 1 minute read
BSP-arrived-to-break-the-encroachment-councilor-and-encroachers-indulged-in-hooliganism-scuffled-with-officers

बीएसपी द्वारा कब्जेधारी के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गई है। बीएसपी का आरोप है कि पार्षद व कब्जेधारी के सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा अधिकारियों से बदतमीजी की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कब्जेदारों के खिलाफ भिलाई स्टील प्लांट लगातार कार्रवाई कर रहा है। शनिवार को कार्रवाई के दौरान कब्जेदारों ने गुंडई की। बीएसपी अधिकारियों से बदतमीजी की। पुलिस ने किसी तरह अधिकारियों को बचाया, वरना अनहोनी की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता था।

बीएसपी द्वारा कब्जेधारी के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गई है। बीएसपी का आरोप है कि पार्षद व कब्जेधारी के सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा अधिकारियों से बदतमीजी पर टीआई कोतवाली ने मोर्चा संभाला। सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी। पिछले 10 साल से कब्जे में रहे आवास को खाली कराया गया।

भिलाई इस्पात संयंत्र के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट द्वारा संपदा न्यायालय के डिक्री आदेश क्रमांक-44/2021 के अनुपालन में कार्यपालक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल की उपस्थिति में रिसाली सेक्टर में बड़ी कार्यवाही की है। 115A, रिसाली सेक्टर में पिछले दस साल से मकान कब्जे में था। कब्जेधारी द्वारा आवास के पीछे भी दो रूम, टॉयलेट, किचन, बाथरूम बनाकर अवैध बिजली कनेक्शन भी लिया था।

दोनों परिवार अवैध रूप से निवासरत थे। इंफोर्समेंट, पीएचडी विभाग, प्राइवेट गार्ड, महिला श्रमिक सहित नेवई पुलिस थाना का पुलिस बल,कोतवाली थाना सेक्टर-06 के टीआई राजकुमार लहरे, कार्यपालक मजिस्ट्रेट ढाल सिंह बिसेन, महिला पुलिस बल, महिला गार्ड, महिला श्रमिक सहित लगभग 125 लोगों की टीम लगी रही।

जेसीबी द्वारा अवैध निर्माण को भी तोड़ा गया। कब्जेधारी के पक्ष में स्थानीय पार्षद तथा कब्जेधारी द्वारा बाधा डालने का प्रयास किया गया। अधिकारियों तथा स्टाफ के साथ बदतमीजी व धक्का मुक्की करने की कोशिश की गई।

टीआई राजकुमार लहरे तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए मोर्चा संभाला तथा अवैध कब्जेधारी तथा उनके समर्थकों को सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी।

कब्जेधारियों को कई बार समझाइश दिया गया तथा संपदा न्यायालय द्वारा भी उन्हें तत्काल आवास खाली करने की हिदायत दिया था। किंतु कब्जेधारी हठधर्मिता दिखाते हुए बीएसपी आवास खाली नहीं कर रहे थे। आवास को कार्यपालक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल की उपस्थिति में सील किया गया। पूरी कार्यवाही की बीएसपी जनसंपर्क विभाग द्वारा वीडियोग्राफी भी किया गया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बर्खास्त BSP के श्रमिक नेता ने डायरेक्टर इंचार्ज से की अपील, CGM, GM और सांसद पर भड़ास
Next: Durgapur Steel Plant: रेलवे लाइन पर कर्मचारी की तड़प कर मौत, ये था कारण, हुआ पोस्टमार्टम

Related Stories

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.