Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP BRM की टीम ने बीजिंग में जीता गोल्ड अवार्ड, निदेशक प्रभारी को सौंपा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP BRM की टीम ने बीजिंग में जीता गोल्ड अवार्ड, निदेशक प्रभारी को सौंपा

04/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BSP-BRM-team-won-gold-award-in-Beijing-handed-over-to-director-in-charge
  • भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता को, सभी कार्यपालक निदेशकगणों की उपस्थिति में इस गोल्ड अवार्ड को सुपुर्द किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल (SAIL)-भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) की क्वालिटी सर्कल टीमों ने अपनी सृजनशीलता को ऊंची उड़ान देने में कामयाबी हासिल की है। चीन के बीजिंग में 30 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2023 के मध्य आयोजित क्वालिटी कंट्रोल सर्कल (Quality Control Circle) के इंटरनेशनल कन्वेंशन (International Convention) में बीएसपी की बीआरएम विभाग की क्वालिटी सर्कल टीम ‘सारथी’ ने गोल्ड अवार्ड जीतने में कामयाबी हासिल की थी।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL बोनस, ग्रेच्युटी और एरियर पर ISP से सबसे बड़ी खबर, महाबैठक में ये फैसला

सोमवार को भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता को, सभी कार्यपालक निदेशकगणों की उपस्थिति में इस गोल्ड अवार्ड को सुपुर्द किया। निदेशक प्रभारी सभागार में आज आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में विजेता टीम के सदस्यों ने संयंत्र के निदेशक प्रभारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया। यह प्रस्तुतिकरण बीजिंग में भी आयोजित क्वालिटी सर्कल सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया था और इसे ही स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Election Breaking: CM भूपेश बघेल ने दिया इस्तीफा, राजभवन ने किया ट्वीट, देखें फोटो

इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं), एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा), डाक्टर एके पंडा, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) एके चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (रावघाट) समीर स्वरूप, कार्यपालक निदेशक (माइंस) बीके गिरी, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (बीआरएम) एमके गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (एचआरडी एवं बीई) निशा सोनी और महाप्रबंधक (बीई) एमके दुबे उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai News: शौचालय को अपग्रेड कर और बेहतर बनाएगा भिलाई नगर निगम, क्लीन टायलेट कैम्पेन शुरू

व्यावसायिक उत्कृष्टता विभाग के मार्गदर्शन में बीई विभाग के विभागाध्यक्ष व महाप्रबंधक मनोज दुबे के नेतृत्व में बार रॉड मिल की टीम ‘सारथी’ जिसमें दीपेश कुमार चुघ, धनराज साहू, शूभम शिंदे, कुंते लाल व यशवंत कुमार शामिल है, ने क्वालिटी कंसेप्ट्स के इंटरनेशनल कन्वेंशन में गोल्ड अवार्ड जीतकर भिलाई का नाम रौशन किया है।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Township: 9 दिसंबर तक इन सेक्टर एरिया में सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली रहेगी गुल

इस प्रतियोगिता में बीएसपी की टीम ने अपने विभाग में किए गए सृजनशील कार्यों पर केस स्टडी प्रस्तुत किया। बार रॉड मिल की टीम ‘सारथी’ ने 16 एमएम सेक्शन को रोल करने के लिए स्टैंड-18 में प्रयुक्त होने वाले रोल में नंबर ऑफ ग्रूव्स की संख्या को बढ़ाकर स्टैंड चेंज में समय की बचत, को अपने प्रोजेक्ट के रूप में लिया था। इस प्रतियोगिता में चीन, भारत, मलेशिया, इंडोनेशिया, कोरिया, थाइलैंड, मॉरिशस सहित विभिन्न देशों की टीमों ने भाग लिया था।

ये खबर भी पढ़ें :  Big Breaking: छापेमारी से तहलका मचाने वाली ED के ऑफिस में ही पड़ी रेड, बड़ा अफसर रिश्वत लेते धराया

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP कर्मचारी की बेटी आद्या पांडेय के नाम 16वां अखिल भारतीय शास्त्रीय नृत्य पुरस्कार
Next: अनूप जलोटा नाइट: Bhilai Club में 4000 लोगों के बैठने का इंतजाम, परिवार संग आइए शाम को

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.