Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP DIC Cricket Tournament: बीआईटी सिंदरी ने NIT Rourkela को 30 रन और UPTU ने IIM को 16 रन से हराया
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP DIC Cricket Tournament: बीआईटी सिंदरी ने NIT Rourkela को 30 रन और UPTU ने IIM को 16 रन से हराया

Azmat ali 13/01/2026 1 minute read
BSP DIC Cricket Tournament BIT Sindri beat NIT Rourkela by 30 Runs and UPTU Beat IIM by 16 Runs

BSP DIC Cricket Tournament: आईआईएम की टीम 7 विकेट खोकर 51 रन ही बना सकी। यूपीटीयू की टीम ने 16 रन से मैच जीत लिया है।

  • आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं एससी एंड सीए के संयुक्त तत्वावधान में डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच सेक्टर-1 क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे हैं।

सोमवार को प्रथम मैच एनआईटी राउरकेला एवं बीआईटी सिंदरी की टीमों के मध्य खेला गया। बीआईटी सिंदरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित ओवर में बीआईटी सींदरी की टीम ने 3 विकेट खोकर 108 रन बनाए।

बीआईटी सिंदरी की ओर से सुशील कुमार ने शानदार बैटिंग करते हुए सर्वाधिक 40 रन बनाए। इसके जवाब में एनआईटी राउरकेला की टीम ने 4 विकेट खोकर मात्र 78 रन ही बना सकी। इस प्रकार बीआईटी सिंदरी की टीम ने 30 रन से मैच जीता। अपने बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए बीआईटी सींदरी के सुशील कुमार मैन ऑफ द मैच रहे।

मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए सचिव पी अनु एवं जोनल प्रतिनिधि जीपी सोनी द्वारा सुशील कुमार को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आडिनेटर जी पी सोनी एवं संदीप बोरकर थे।

द्वितीय मैच यूपीटीयू एवं आईआईएम की टीमों के मध्य खेला गया। यूपीटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित 12 ओवर में यूपीटीयू की टीम ने 8 विकेट खोकर 77 रन बनाए। यूपीटीयू के बल्लेबाज अमित ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 16 रन बनाए। इसके जवाब में आईआईएम ने 7 विकेट खोकर मात्र 51 रन ही बना सकी। इस प्रकार यूपीटीयू की टीम ने 16 रन से मैच जीता।

यूपीटीयू की ओर से पुनीत नायक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 02 महत्वपूर्ण विकेट लिए। इस मैच में पुनीत नायक मैन ऑफ द मैच रहे। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू द्वारा पुनीत नायक को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आडिनेटर अभिषेक राठोर एवं एच सी साहू थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: गरीबी में आटा गीला, लगातार मजदूरों की बाइक चोरी, CCTV कैमरा नहीं लगा रहा BSP, हादसे का इंतजार
Next: SAIL News: हर 3 माह में सीटीसी मीटिंग न कर सेल मैनेजमेंट उड़ा नियमों की धज्जियां बोकारो BAKS ने खोली पोल

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.