BSP ने भिलाई नगर निगम को नहीं दिया नोटिस, किया सिर्फ पत्राचार, अफवाह मत फैलाइए

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट और भिलाई नगर निगम के बीच चल रहे विवाद पर नगर सेवाएं विभाग ने स्पष्टीकरण दिया है। सीजीएम टाउनशिप जेवाई सप्काले शुक्रवार शाम मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि बीएसपी और नगर निगम के बीच कोई विवाद नहीं रहा।

नगर निगम को अर्जुन रथ के संंबंध में कोई भी नोटिस जारी नहीं किया गया है। निगम से पत्राचार किया गया है, जिसे नोटिस का नाम दे दिया गया है। कोई नोटिस नहीं दिया है। सिविक सेंटर में लगातार निगम की ओर से कार्य किए जा रहे हैं। बीएपी ने 2020 में एनओसी दिया है। एनओसी के आधार पर ही कार्य किया गया है।

Vansh Bahadur

बीएसपी ने एनओसी दिया है। अर्जुन रथ के सौंदर्यीकरण के लिए भी एनओसी दिया गया है। यह रथ तो बीएसपी ने बनाया है। नगर निगम सौंदर्यीकरण कर रहा है, यह खुशी की बात है। सिविल ड्राइंग आदि को अपने रिकॉर्ड में रखने के लिए बीएसपी ने निगम से पत्राचार किया है।

यह नोटिस नहीं पत्राचार है, ताकि बीएसपी अपना रिकॉर्ड बीएसपी में रख सके। बीएसपी और निगम मिलकर ही काम करती है और आगे भी करती रहेगी। भिलाई स्टील प्लांट पर आरोप है कि नगर निगम को नोटिस दिया है। भिलाई टाउनशिप में चल रहे कार्य को रोकने की बात कही गई है। इसको लेकर काफी गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। इस पर बीएसपी ने अपना पक्ष रखा है। वहीं, निगम की ओर से कहा गया है कि बीएसपी विकास कार्य पर अंकुश लगा रहा है। जनता को सुविधा दी जा रही है, उसी पर लगाम लगाया जा रहा है।