Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Director Incharge Trophy का आगाज मंडे की शाम, 17 टीमों से 256 अधिकारी उतरेंगे क्रिकेट ग्राउंड पर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Director Incharge Trophy का आगाज मंडे की शाम, 17 टीमों से 256 अधिकारी उतरेंगे क्रिकेट ग्राउंड पर

Azmat ali 04/01/2026 1 minute read
BSP Director Incharge Trophy begins on Monday Evening 256 Officers from 17 Teams will Play Cricket

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन।

  • एग्जीक्यूटिव क्रिकेट की शुरुआत सबसे पहले 1986 में हुई थी।
  • डीआईसी ट्रॉफी टूर्नामेंट के मैच 6 जनवरी 2026 से प्रारंभ होंगे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं एससीएंडसीए के संयुक्त तत्वावधान में डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 5 जनवरी 2026 को सेक्टर-1 के क्रिकेट स्टेडियम में सायं 6.30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन डायरेक्टर इंचार्ज चितरंजन महापात्रा द्वारा किया जाएगा।

आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अंकुर मिश्रा ने बताया कि एग्जीक्यूटिव क्रिकेट की शुरुआत सबसे पहले 1986 में हुई थी। इंटर एलुमनी क्रिकेट की शुरुआत 1997 में हुई और इसका आयोजन जेईसी जबलपुर द्वारा किया गया था।
वहां से विजेता टीम खेल विभाग के सहयोग से आगामी वर्षों में टूर्नामेंट का आयोजन करती आ रही थी। पिछले पांच वर्षों से ओए-बीएसपी द्वारा सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर के नेतृत्व में इस टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि डीआईसी ट्रॉफी टूर्नामेंट 2024 में 17 टीमों में भाग लिया। इस वर्ष फाइनल मैच सीआईसीए एवं एनआईटी रायपुर की टीमों के मध्य खेला गया जिसमें सीआईसीए 18 रनों से मैच जीत कर डीआईसी ट्रॉफी की विजेता टीम बनी एवं एनआईटी रायपुर की टीम उपविजेता रही।

इस वर्ष 2026 में फिर से 17 टीमों के 256 खिलाड़ी टूर्नामेंट में भाग लेंगे। डीआईसी ट्रॉफी टूर्नामेंट के मैच 6 जनवरी 2026 से प्रारंभ होंगे।

महासचिव अंकुर मिश्रा ने आगे बताया कि इस वर्ष भी इस टूर्नामेंट हेतु एक कमिटी का गठन किया गया है, जिसमें जी पी सोनी को को-आर्डिनेटर बनाया गया है तथा राजूल कुमार पाण्डेय, संजीव कुमार सोनी एवं अलंकार भिवगड़े को सदस्य बनाया गया है।

इस प्रतियोगिता में निम्न टीमें शामिल होंगे -एनआईटी रायपुर, एनआईपीएम, आई एम ए, जीईसी जबलपुर, आईआईटी बी.एच.यू, आंध्र यूनिवर्सिटी, एनआईटी राउरकेला, बी आई टी सिंदरी, आईसीएआई/आईसीएमएआई, सी आई सी ए, जीईसी बिलासपुर, आईआईई, आरजीपीवी, आई आई एम एम, यू पी टी यू, वीआरसीई, आईआईएम।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: INTUC Elections 2026: संजय साहू-वंश बहादुर सिंह के पैनल में कइयों का नाम कॉमन, ढाई घंटे में पड़े 47% वोट
Next: SAIL कर्मचारियों को दोहरा घाटा, वेतन समझौते के बाद भी साइड सुविधाएं ठप

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.