Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Director Incharge Trophy Inter Alumni Tennis Ball Cricket Tournament 2024: गनर के साये में अनिर्बान दासगुप्ता के हाथ में बैट और विकेट के पीछे एनके बंछोर, पढ़िए डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Director Incharge Trophy Inter Alumni Tennis Ball Cricket Tournament 2024: गनर के साये में अनिर्बान दासगुप्ता के हाथ में बैट और विकेट के पीछे एनके बंछोर, पढ़िए डिटेल

05/06/2024 1 minute read
BSP-Director-Incharge-Trophy-Inter-Alumni-Tennis-Ball-Cricket-Tournament-2024-
  • टूर्नामेंट में भिलाई इस्पात संयंत्र की कुल 17 एलुमनी क्रिकेट टीमें भाग ले रही है।
  • डायरेक्टर इंचार्ज ट्रॉफी-2024 इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट उद्घाटित

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai Steel Plant) के क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन (Sports, Cultural and Civic Amenities Department and Officers Association) के संयुक्त तत्वाधान में, डायरेक्टर इंचार्ज ट्रॉफी-2024 इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट (Director Incharge Trophy-2024 Inter Alumni Tennis Ball Cricket Tournament) का आयोजन किया।

ये खबर भी पढ़ें : BSP NEWS: लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन में फाइनेंशियल परफॉर्मेंस पर महामंथन, DIC के सामने नेताजी बोले-BSP गेट बना अवैध ट्रांसपोर्ट नगर

समारोह के मुख्य अतिथि निदेशक प्रभारी (सेल-बीएसपी) अनिर्बान दासगुप्ता ने 4 जून 2024 को संध्याकाल, सेक्टर-1 स्थित क्रिकेट ग्राउंड में हवा में गुब्बारे उड़ाकर इस टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन किया।

ये खबर भी पढ़ें : BSP DIC Trophy Cricket Tournament 2024: महिला समाज-11 की टक्कर महिला एक्जीक्यूटिव-11 से, 17 टीम के 272 अधिकारी जड़ेंगे चौके-छक्के

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अजय कुमार चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ अशोक कुमार पंडा, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांयें) डॉ एम रविन्द्रनाथ उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: ठेका मजदूरों को भी मिला बायोमेट्रिक RFID कार्ड, इधर-समर कैंप का समापन

इसके साथ ही उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व कार्यपालक निदेशक (पी एंड ए-बीएसपी) एम एम गद्रे, उप महाप्रबंधक (एससीसीए) एसआर जाखड़, अध्यक्ष (ओए-बीएसपी) एवं चेयरमैन (सेफी) एनके बंछोर, महासचिव (ओए-बीएसपी) परविंदर सिंह सहित संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी, ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: ठेका मजदूरों को भी मिला बायोमेट्रिक RFID कार्ड, इधर-समर कैंप का समापन

सेल-बीएसपी के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा, कि वर्ष 1997 में प्रारंभ हुआ यह टूर्नामेंट आप सभी को अपनी दिनचर्या से समय निकालकर खेल भावना का अभ्यास करने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant की यूनियन ने प्रबंधन पर लगाया भेदभाव का आरोप, अधिकारी-कर्मचारी में फंसी बिजली

यह टूर्नामेंट आपसी सौहार्द एवं भाईचारे को बढ़ाने का भी एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा आप सभी स्वस्थ रहें, इस खेल का आनंद लें, लेकिन चोटिल न हों इस बात का विशेष ध्यान रखें।

उल्लेखनीय है कि इस टूर्नामेंट में भिलाई इस्पात संयंत्र की कुल 17 एलुमनी क्रिकेट टीमें भाग ले रही है। उद्घाटन कार्यक्रम में डीआईसी इलेवन और ओए इलेवन टीमों के बीच एक प्रदर्शन मैच भी खेला गया।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO: विदेश में नौकरी करने से पहले ये जान लें, नहीं तो होगा लंबा चौड़ा नुकसान और पड़ सकते है मुसीबतों में

कार्यक्रम के प्रारंभ में अध्यक्ष (ओए-बीएसपी) और चेयरमैन (सेफी) एनके बंछोर ने स्वागत भाषण दिया और टूर्नामेंट के महत्व पर प्रकाश डाला, तथा महासचिव (ओए-बीएसपी) परविंदर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। डायरेक्टर इन-चार्ज ट्रॉफी 2024 के उद्घाटन समारोह का संचालन क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के सुप्रियो सेन ने किया।

ये खबर भी पढ़ें :EPFO BIG NEWS: रिटायरमेंट के दिन ही आपको मिल सकती है पेंशन, जानें आपके काम की खबर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ईपीएस 95 पेंशन: NDA सरकार, 7500 रुपये मासिक पेंशन, डीए, चिकित्सा लाभ पर बड़ी खबर
Next: Bhilai Steel Plant: पर्यावरण के लिए पीबीएस की मुहिम, जीवन बचाने की राह पर बढ़े कार्मिक

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.