Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी कर्मचारी की बेटी आद्या पांडेय का भरतनाट्यम में जलवा, मिला ये सम्मान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी कर्मचारी की बेटी आद्या पांडेय का भरतनाट्यम में जलवा, मिला ये सम्मान

Azmat ali 19/06/2025 1 minute read
BSP employees daughter Aadya Pandey shines in Bharatnatyam, receives this honour

बीएसपी कर्मचारी की बेटी आद्या पांडेय को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक उत्कृष्टता के लिए किया सम्मानित।

  • 15 वर्षीय आद्या पांडे, डी.पी.एस रिसाली भिलाई की कक्षा 11वीं की छात्रा हैं।
  • सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93% अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है।
  • भरतनाट्यम में उनकी कला साधना महज 4 वर्ष की आयु से प्रारंभ हुई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भिलाई की प्रतिभाशाली नृत्यांगना आद्या पांडे को भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट और सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने रोपे पौधे

छत्तीसगढ़ के माननिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आद्या पांडे को बधाई देते हुए और आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में यह सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।

आद्या के पिता दिनेश पांडे सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मर्चंट मिल विभाग में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता सोनिया पांडे एक गृहिणी हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बोकारो टाउनशिप में अब विज्ञापन का ठेका, BSL की होगी कई करोड़ की कमाई

यह सम्मान उन्हें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों के चयन के तहत प्रदान किया गया, जो शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ विशिष्ट प्रतिभा के धनी हैं। आद्या पांडे का चयन उन पाँच बच्चों में हुआ, जिन्हें राज्य भर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चुना गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के बीआरएम ने प्रोडक्शन में उड़ाया गर्दा, पढ़ें रिपोर्ट

15 वर्षीय आद्या पांडे, डी.पी.एस रिसाली भिलाई की कक्षा 11वीं की छात्रा हैं। उन्होंने हाल ही में सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93% अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है। भरतनाट्यम में उनकी कला साधना महज 4 वर्ष की आयु से प्रारंभ हुई, जब उन्होंने नृत्य चूडामणि से अलंकृत गुरू डॉ. जी. रतीश बाबू से प्रशिक्षण प्राप्त करना शुरू किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों की झोली में आया ये पुरस्कार

वे ‘नृत्यति कलाक्षेत्रम’ संस्थान से जुड़ी हुई हैं। अब तक वे 25 राष्ट्रीय एवं 1 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं, जिनमें ‘नृत्य मंजरी’, ‘नृत्य प्रतिभा’, ‘नृत्य श्रेष्ठ’ एवं ‘नृत्य गौरव सम्मान’ जैसे प्रतिष्ठित अलंकरण शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के बीआरएम ने प्रोडक्शन में उड़ाया गर्दा, पढ़ें रिपोर्ट

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ से भरतनाट्यम में डिप्लोमा प्राप्त कर चुकी आद्या को वर्ष 2023 में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय अंतर्गत सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्सेज एंड ट्रेनिंग (सीसीआरटी) द्वारा जूनियर स्कॉलरशिप के लिए भी चयनित किया गया है, जो उन्हें आगामी आठ वर्षों तक प्राप्त होती रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट से अच्छी खबर, कैपिटल रिपेयर के बाद कोक पुशर 7 शुरू, 15 साल की छुट्टी

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राशनकार्डधारियों को 30 जून तक ई केवाईसी कराना अनिवार्य
Next: भारतीय नौसेना के आईएनएस अर्नाला में लगा सेल का स्टील

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.