Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी कर्मचारी-अधिकारी या उनके पति-पत्नी भी किसी सिंगर से कम नहीं, आइए गाना गाइए
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी कर्मचारी-अधिकारी या उनके पति-पत्नी भी किसी सिंगर से कम नहीं, आइए गाना गाइए

04/06/2025 (Last updated: 04/06/2025) 1 minute read
BSP employees-officers or their husbands and wives are no less than singers, let's sing a song
  • हिंदी, छत्तीसगढ़ी, तेलगु, तमिल, बंगला, मराठी, गुजराती, पंजाबी, उड़िया, भोजपुरी, मलयालम, राजस्थानी आदि के गीत गाये जा सकते है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वावधान में क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी 24 से 28 जून 2025 तक अंतर्विभागीय संगीत (गायन) प्रतियोगिता-2025 का आयोजन महात्मा गाँधी कला मंदिर, सिविक सेंटर में किया जा रहा है। संयंत्रकर्मी व उनके पति/पत्नी के लिए तीन वर्गो में आयोजित इस प्रतियोगिता में हिंदी वर्ग (महिला व पुरुष), गैर हिंदी वर्ग (महिला व पुरुष) एवं युगल गायन वर्ग शामिल है।

हिंदी व गैर हिंदी भाषा की प्रतियोगिता दो अलग-अलग वर्गों में होगी (जिसमें एक वर्ग हिंदी व दूसरा वर्ग गैर हिंदी भाषा का होगा)। गैर हिंदी वर्ग में हिंदी के अतिरिक्त किसी भी भाषा (छत्तीसगढ़ी, तेलगु, तमिल, बंगला, मराठी, गुजराती, पंजाबी, उड़िया, भोजपुरी, मलयालम, राजस्थानी आदि) के गीत गाये जा सकते है।

प्रत्येक वर्ग में कम से कम 6 प्रतिभागियों का होना अनिवार्य है तभी प्रतियोगिता अलग-अलग वर्गों में सम्पन्न हो पाएगी। युगल गायन प्रतियोगिता में केवल पति-पत्नी के जोड़े ही प्रवेश के पात्र होंगे तथा दोनों में से किसी एक का संयंत्रकर्मी होना आवश्यक है। प्रतिभागियों हेतु संगतकारों का प्रबंध आयोजक द्वारा किया जायेगा।

प्रतियोगिता में हिंदी वर्ग (महिला व पुरुष), गैर हिंदी वर्ग (महिला व पुरुष) एवं युगल गायन वर्ग के कुल 5 वर्गों में से प्रतिभागी केवल दो वर्गों में ही भाग ले सकता हैं। पिछले वर्षों के प्रतिभागी जिस वर्ग में विजेता (प्रथम स्थान) रह चुके हैं, वह प्रतिभागी उस वर्ग में भाग नहीं ले सकते हैं।

प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रवेश पत्र व नियमावली भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग के हैंड बॉल अकादमी, सेक्टर-4 से कार्यालयीन समय में 02 जून 2025 से दिया जाना प्रारंभ हो चुका है।
प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 21 जून 2025 है। इच्छुक प्रतिभागी प्रतियोगिता से संबंधित अन्य जा
नकारी हेतु क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग के कर्मचारी प्रभंजय चतुर्वेदी या अन्य विभागीयकर्मियों से संपर्क कर सकते हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कोयला खान भविष्य निधि संगठन: कोल इंडिया के कर्मचारियों-अधिकारियों के पेंशन पर बड़ी खबर
Next: भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस 3 ने स्टील उत्पादन में रचा नया इतिहास, ईडी वर्क्स ने ये कहा…

Related Stories

SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.