Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेक्टर 9 हॉस्पिटल के निजीकरण की तैयारियों के खिलाफ BSP कर्मचारी 19 को करेंगे धरना-प्रदर्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के निजीकरण की तैयारियों के खिलाफ BSP कर्मचारी 19 को करेंगे धरना-प्रदर्शन

Azmat ali 10/11/2025 1 minute read
BSP Employees to Protest on November 19 against Preparations for Privatization of Sector 9 Hospital (1)

19 नवंबर 2025 को यूनियन धरना प्रदर्शन कर भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के माध्यम से इस्पात सचिव को ज्ञापन भेजा जाएगा।

  • लोकतांत्रिक इस्पात एवं इंजीनियरिंग मजदूर यूनियन लोईमू ने इस्पात मंत्रालय और सेल प्रबंधन पर नाराजगी जाहिर की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। लोकतांत्रिक इस्पात एवं इंजीनियरिंग मजदूर यूनियन लोईमू की बैठक में सेक्टर 9 अस्पताल के निजीकरण का मुद्दा छाया रहा। प्रबंधन एवं सरकार की नीतियों की निंदा की गई।

यूनियन ने कहा-प्रबंधन बाहरी एजेंसी को बुलाकर श्रमिकों की मूलभूत सुविधाओं को काटने पर तुली है। सरकार एवं प्रबंधन की नीतियों के कारण ही धीरे-धीरे भिलाई इस्पात संयंत्र में 70% कार्य ठेके एवं आउटसोर्सिंग के द्वारा किया जा रहा है। जहां एक तरफ लगभग नई भर्ती बंद कर दी गई है।

संयंत्र में एक समय में 66000 से ज्यादा नियमित कार्मिक कार्यरत थे। अब घटकर 12000 रह गए हैं। और ठेका मजदूरों की संख्या बढ़कर 28000 से ज्यादा हो गई है। जहां ठेका मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिल रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Welfare Walk-Care and Connect: बीएसएल की ईडी एचआर एक्टिव, कर्मचारियों के बीच अधिकारी, अब लेते रहेंगे फीडबैक, सुधरेगी व्यवस्था

जहां नियमित श्रमिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आवास निशुल्क मिलने का अधिकार प्राप्त है। उसे वह खत्म कर रही है। भिलाई इस्पात संयंत्र में पहले 78 स्कूल प्रबंधन के द्वारा चलाए जा रहे थे। अब उनकी संख्या घटकर मात्र 6 रह गई है।

पहले हर सेक्टर में एक अस्पताल होता था। अब सेक्टर 1 और सेक्टर 9 के अलावा सब अस्पताल प्राय बंद हो गए हैं। भिलाई इस्पात संयंत्र में आवासों की संख्या 35915 लगभग थी। लीज , लाइसेंस, डैमेज क्वार्टर, थर्ड पार्टी के बाद प्रबंधन के पास कितने क्वार्टर है, यह भी बताने के लिए प्रबंधन असमर्थ है।

ऐसी स्थिति में लोकतांत्रिक इस्पात एवं इंजीनियरिंग मजदूर यूनियन ने निर्णय लिया है कि 19 नवंबर 2025 को यूनियन धरना प्रदर्शन करते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के माध्यम से समस्त मुद्दों को लेकर इस्पात सचिव को एक ज्ञापन देगी।

ये खबर भी पढ़ें: निजीकरण की तैयारियों के विरोध में इंटक पहुंचा सेक्टर 9 हॉस्पिटल, पढ़ें डॉ. विनीता द्विवेदी क्या बोलीं…

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के सर्विसेज जोन में सीटू ने इन कर्मचारियों को सौंपी यूनियन की कमान
Next: Bokaro Steel Plant: ड्यूटी से घर लौट रहे कर्मचारी का सेक्टर 2 में एक्सीडेंट, पैर की टूटी हड्‌डी, बीजीएच में भर्ती

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.