Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी HMS के महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र रिटायर, कोल इंडिया के बाद भिलाई स्टील प्लांट में 33 साल नौकरी, पढ़ें कुंडली
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी HMS के महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र रिटायर, कोल इंडिया के बाद भिलाई स्टील प्लांट में 33 साल नौकरी, पढ़ें कुंडली

Azmat ali 31/10/2025 1 minute read
BSP HMS General Secretary Pramod Kumar Mishra Retired After Working in Coal India he worked for 33 Years at Bhilai Steel Plant

भिलाई स्टील प्लांट के समर्पित कर्मवीर HMS के प्रमोद कुमार को एसएमएस 3 के सीजीएम ने सम्मानित किया है। 35 साल की सेवा यात्रा हुई पूर्ण।

  • देवरिया (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी प्रमोद कुमार का बचपन भिलाई में बीता।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। HMS महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र का समर्पण, सादगी और संघर्ष से भरे जीवन की कहानी का एक अध्याय 31 अक्टूबर को पूरा हुआ। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के भिलाई स्टील प्लांट (SAIL-BSP) में 33 साल नौकरी के बाद रिटायर हो गए। 31 अक्टूबर शाम तक उनकी सेवा है।

33 वर्षों की लम्बी नौकरी के बाद भी प्रमोद कुमार का चेहरा संतोष और कर्तव्यनिष्ठा की झलक लिए मुस्करा रहा। हॉट शॉप से लेकर रिपेयर शॉप तक प्रमोद कुमार ने हमेशा कर्म को पूजा माना। विवादों से भी सामना हुआ। अपने काम और मजदूर हितों को प्राथमिकता दी। रिटायरमेंट के अवसर पर सीजीएम ने उन्हें बुलाकर सम्मानित किया, जो उनके कर्मठ जीवन की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

उनकी विदाई भी कुछ खास है। घर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ और शाम को प्रीतिभोज का आयोजन रखकर साथियों ने उनके योगदान को यादगार बना रहे।

ये खबर भी पढ़ें: कोक ओवन-सीसीडी से रिटायर कार्मिकों को मंत्र-अंतिम भुगतान की राशि राष्ट्रीयकृत बैंक में ही करें जमा, मेडिक्लेम सुविधा का लें लाभ

देवरिया (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी प्रमोद कुमार का बचपन भिलाई में बीता। उनके पिता मारकंडे नाथ मिश्र बीएसपी के बीबीएम से रिटायर हुए थे। प्रमोद कुमार मिश्र ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और एलएलबी की डिग्री हासिल की।

उनका करियर 1987 में लोहिया मशीन लिमिटेड, कानपुर से शुरू हुआ। इसके बाद रायपुर एलायड स्टील लिमिटेड से जुड़े। कुछ समय तक यहां नौकरी की। कॅरियर में आगे बढ़ने की ललक लिए प्रमोद कुमार मिश्र ने कोल इंडिया की साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड-एसईसीएल को ज्वाइन किए।

1989 से 1992 तक लक्ष्मण प्रोजेक्ट में सेवाएं दीं। यहीं एचएमएस यूनियन के संपर्क में आए और ट्रेड यूनियन में सक्रिय हो गए। सितंबर 1992 में सेल-भिलाई स्टील प्लांट से जुड़कर एसएमएस-1 में कार्यभार संभाला और अब एसएमएस-3 के रिपेयर शॉप इंचार्ज के रूप में विदा ली।

ये खबर भी पढ़ें: आखिर तक जमीं रहीं जेमिमा, शतक ने भारत को पहुंचाया #CWC25 के फाइनल में, जीत के जश्न में छलका आंखों से आंसू

1996 से 2016 तक वे इंटक से जुड़े रहे

ट्रेड यूनियन की दुनिया में प्रमोद कुमार का नाम समर्पित नेतृत्व के रूप में जाना जाता है। 1996 से 2016 तक वे इंटक से जुड़े रहे। इसके बाद एचएमएस (हिंद मजदूर सभा) से महासचिव बने। चार बार उनका नाम श्रम अवार्ड के लिए भेजा गया, जो उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
पारिवारिक जीवन में भी वे उतने ही संतुलित हैं। उनकी बेटी बैंक ऑफ इंडिया, बिलासपुर में मैनेजर हैं और दामाद भी मैनेजर हैं। बेटा भिलाई सेक्टर-10 में कैफे चला रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ने ग्रेच्युटी 25 लाख करने का 29 अक्टूबर को किया प्रावधान, 30 को सर्कुलर जारी, अब पर्क्स पर SEFI ये बोला

प्रमोद कुमार रुकने वाले नहीं

सेवानिवृत्ति के बाद भी प्रमोद कुमार रुकने वाले नहीं। वे कहते हैं, “अब जीवन का अगला अध्याय ठेका मजदूरों के अधिकारों के लिए समर्पित रहेगा।” अब वे एचएमएस के महासचिव पद का कार्यभार किसी योग्य सहयोगी को सौंपने की तैयारी में हैं। 35 साल की यह यात्रा केवल नौकरी नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संघर्ष की प्रेरक कहानी है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोक ओवन-सीसीडी से रिटायर कार्मिकों को मंत्र-अंतिम भुगतान की राशि राष्ट्रीयकृत बैंक में ही करें जमा, मेडिक्लेम सुविधा का लें लाभ
Next: Breaking News: बिलासपुर हाईकोर्ट का भिलाई स्टील प्लांट के पक्ष में फैसला, व्यापारियों की याचिका खारिज, लीज नवीनीकरण पर झटका

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.