Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • आखिर तक जमीं रहीं जेमिमा, शतक ने भारत को पहुंचाया #CWC25 के फाइनल में, जीत के जश्न में छलका आंखों से आंसू
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

आखिर तक जमीं रहीं जेमिमा, शतक ने भारत को पहुंचाया #CWC25 के फाइनल में, जीत के जश्न में छलका आंखों से आंसू

Azmat ali 30/10/2025 1 minute read
India defeated Australia in the semi-finals

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में मारी एंट्री। 5 विकेट से मुकाबला जीत रचा इतिहास। सबसे लंबा रन चेस किया।

सूचनाजी न्यूज, मुंबई। India Women vs Australia Women सेमी फाइनल में भारत ने शानदार जीत हासिल की है। जेमिमा की शतकीय पाली से भारत ने आस्ट्रेलिया को हरा दिया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में मारी एंट्री। 5 विकेट से मुकाबला जीत रचा इतिहास। सबसे लंबा रन चेस किया।

30 अक्टूबर को नवी मंबई में महिला विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. पहले ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद भारत ने भी बल्लेबाजी में अपना दमखम दिखाया।

339 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 5 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुईं। इसके अलावा स्मृति मंधाना 24 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

इसके बाद मोर्चा जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने संभाला। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की। हरमनप्रीत ने 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 88 गेंदों में 89 रन बनाए। इसके अलावा जोमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 134 गेंदों में 127 रनों की पारी खेली और भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान निभाया।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी की और 338 रन बनाया। भारत की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर ने भी शानदार बल्लेबाजी की। भारत ने 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया और फाइनल में अपनी जगह बना ली।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 338/10 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड ने 93 गेंदों में 119 रनों की पारी खेली, जबकि एलिसा हीली खासा कमाल नहीं कर पाईं और 5 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद एलिस पेरी ने भी अर्धशतक जमाया।

उन्होंने 88 गेंदों में 77 रन बनाए। वहीं एश गार्डनर ने 45 गेंदों में 63 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके के अलावा 4 छक्के अपने नाम किए। वहीं किम गर्थ ने 17 गेंदों में 17 रनों की पारी खेली. दीप्ति शर्मा ने भारत के लिए 2 और श्री चरणी ने भी 2 विकेट लिए, जबकि अमनजोत, राधा यादव और क्रांति गौड़ को 1-1 सफलता मिली।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ने ग्रेच्युटी 25 लाख करने का 29 अक्टूबर को किया प्रावधान, 30 को सर्कुलर जारी, अब पर्क्स पर SEFI ये बोला
Next: केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे सेल प्रबंधन-एनजेसीएस लीडर, वेज रिवीजन, एरियर, बोनस संग ये मुद्दे

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.