Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कोक ओवन-सीसीडी से रिटायर कार्मिकों को मंत्र-अंतिम भुगतान की राशि राष्ट्रीयकृत बैंक में ही करें जमा, मेडिक्लेम सुविधा का लें लाभ
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कोक ओवन-सीसीडी से रिटायर कार्मिकों को मंत्र-अंतिम भुगतान की राशि राष्ट्रीयकृत बैंक में ही करें जमा, मेडिक्लेम सुविधा का लें लाभ

Azmat ali 31/10/2025
Mantra for Coke Oven-CCD Retired Personnel Deposit the Final Payment amount in a Nationalized bank only and avail the Mediclaim Facility

भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन एवं सीसीडी से अक्टूबर 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले 8 कार्मिकों के लिए सौजन्य रिटायरमेंट समारोह।

  • सीबीसी आपरेशन से 1, सीसीडी ऑपरेशन से 2 और मैकैनिकल मेंटेनेंस से 4 और इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस से 1, कुल 8 कार्मिक सेवानिवृत हुए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन एवं सीसीडी से अक्टूबर 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले 8 कार्मिकों के लिए सौजन्य रिटायरमेंट समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं सीसीडी) के सभागार में रिटायर होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को विदाई दी गई।

इसमें सीबीसी आपरेशन से 1, सीसीडी ऑपरेशन से 2 और मैकैनिकल मेंटेनेंस से 4 और इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस से 1, कुल 8 कार्मिक सेवानिवृत हुए। अनुभाग प्रभारी, झगर सिंह, एमएस.नायक, एसबी पाटिल और डीके सामंतराय ने सेवानिवृत हो रहे, कार्मिकों को उनके द्वारा दी गयी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने, सेवानिवृत हो रहे कार्मिकों को सकारात्मक सोच तथा नियमित दिनचर्या के द्वारा स्वस्थ और खुशहाल रहने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा अब अपने जीवन की इस दूसरी पारी में, अपने पारिवारिक और सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वाह के लिए योजनाबद्ध तरीके से उत्साहित होकर शुरुआत करें। अधिकारियों ने सभी कार्मिकों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

महाप्रबंधक अतुल गोस्वामी, एमएस नायडू, बीसी मंडल, के. नंदकुमार, पी.जेना तथा सहा.महाप्रबंधक एसएल पटेल ने सेवानिवृत हो रहे कार्मिकों को, उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। उन्होने सलाह दी कि,अपने अंतिम भुगतान की राशि को राष्ट्रीयकृत बैंक में ही जमा करें और कंपनी द्वारा दिए जा रहे, मेडिक्लेम सुविधा का परिवार हित में लाभ अवश्य लें। सभी ने सेवानिवृत हो रहे कार्मिकों के बेहतर भविष्य की कामना की।

सेवानिवृत हो रहे कार्मिकों ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण शर्मा, अति. श्रम कल्याण अधिकारी (कोक ओवन) ने किया तथा हेमंत कुमार भूआर्य, अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी (सीसीडी) ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे सेल प्रबंधन-एनजेसीएस लीडर, वेज रिवीजन, एरियर, बोनस संग ये मुद्दे
Next: बीएसपी HMS के महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र रिटायर, कोल इंडिया के बाद भिलाई स्टील प्लांट में 33 साल नौकरी, पढ़ें कुंडली

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.