Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • लाइसेंस पर BSP आवास: तो क्या DSP के तर्ज पर भिलाई स्टील प्लांट देने जा रहा लाइसेंस पर 650 स्क्वायर फीट तक आवास, इंटक ने DIC को भेजी चिट्‌ठी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

लाइसेंस पर BSP आवास: तो क्या DSP के तर्ज पर भिलाई स्टील प्लांट देने जा रहा लाइसेंस पर 650 स्क्वायर फीट तक आवास, इंटक ने DIC को भेजी चिट्‌ठी

17/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
BSP-License-Housing-So-is-Bhilai-Steel-Plant-going-to-give-license-on-the-lines-of-DSP-housing-up-to-650-square-feet-INTUC-sent-letter-to-DIC
  • इंटक ने दुर्गापुर स्टील प्लांट द्वारा दो दिन पहले 618 स्क्वायर फीट तक के आवास को लाइसेंस पर देने वाले सर्कुलर का उल्लेख करते हुए भिलाई में 650 स्क्वायर फीट तक के क्वार्टर को लाइसेंस पर देने की मांग की है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों को लाइसेंस पर आवास देने का सर्कुलर जारी हो चुका है। डीएसपी (DSP) के तर्ज पर भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के कार्मिकों को 650 स्क्वायर फीट तक के आवास को लाइसेंस पर देने की मांग की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant ने फिर रचा कीर्तिमान, कर्मियों के बीच मिठाई का डिब्बा लेकर पहुंचे ईडी वर्क्स

बीएसपी (BSP) कर्मचारियों के लिए यह स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक (INTUC) ने की है। सेल (SAIL) के सभी प्लांट में एक जैसा नियम बनाने की मांग की गई है। महासचिव वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में यूनियन की तरफ से डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता को संबोधित मांग पत्र आईआर के महाप्रबंधक (GM IR) जेएन ठाकुर को सौंपा गया है। भिलाई में 650 स्क्वायर फिट तक के क्वार्टर को लाइसेंस पर देने की मांग भिलाई के डायरेक्टर इंचार्ज से की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL पेंशन पर बड़ी खबर: NPS खाते में अब हर महीने जमा होगी रकम, नहीं होगा ब्याज का नुकसान, SEFI की लड़ाई लाई रंग

इंटक ने ज्ञापन में कहा कि संयंत्र से बड़ी संख्या में कर्मचारी रिटायर होकर क्वार्टर खाली कर रहे हैं। इन क्वार्टरों पर असामाजिक तत्व कब्जा कर ले रहे हैं। धीरे-धीरे संयंत्र में कर्मचारियों की संख्या कम होती जा रही है। यदि इन क्वार्टरों को अवैध कब्जे से मुक्त कराना है, तो लाइसेंस स्कीम लाना बहुत जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें: Higher Pension: श्रम मंत्री जी…! EPS 95 का फॉर्म EPFO पोर्टल पर भरवा रहे, फॉर्मूला नहीं बता रहे, लाखों के मामले में सब नुकसान-परेशान

इंटक ने दुर्गापुर स्टील प्लांट द्वारा दो दिन पहले 618 स्क्वायर फीट तक के आवास को लाइसेंस पर देने वाले सर्कुलर का उल्लेख करते हुए भिलाई में 650 स्क्वायर फीट तक के क्वार्टर को लाइसेंस पर देने की मांग की है। विदित हो कि अप्रैल में सेल चेयरमैन सोमा मंडल के भिलाई आगमन पर भी इंटक ने क्वार्टर को लाइसेंस पर देने का मुद्दा उठाया था, जिस पर डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया था।

ये खबर भी पढ़ें: Tax Regime: SAIL कर्मचारियों-अधिकारियों को फायदा कम नुकसान ज्यादा, CA ने दिए जवाब

ज्ञापन सौंपते समय आईआर डिपार्टमेंट के वरिष्ठ प्रबंधक रोहित हरित, इंटक यूनियन के महासचिव वंश बहादुर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष पूरन वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष किचलू, पीवी राव, एस रवि, उप महासचिव रमाशंकर सिंह, शिव शंकर सिंह, विपिन बिहारी मिश्रा, वरिष्ठ सचिव रेशम राठौर, ज्ञानेंद्र पांडेय, राजकुमार, सचिव ताम्रध्वज सिन्हा, एम सुंदरमूर्ति सहित यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Talpuri A block Summer Camp, भीषण गर्मी में भी बच्चों का जोश हाई
Next: भारतीय नौसेना की पंडुब्बियां टिकी हैं Rourkela Steel Plant के स्पेशल प्लेट पर

Related Stories

BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.