Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • एंसिलरी उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा टेंडर देने पर बीएसपी प्रबंधन तैयार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एंसिलरी उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा टेंडर देने पर बीएसपी प्रबंधन तैयार

Azmat ali 21/08/2026
BSP Management Ready to Award Maximum Tenders to Ancillary Industries

स्ट्रक्चरल कमेटी की बैठक में ईडी एमएम के समक्ष रखी कई मांगें। डीपी एक्सटेंशन के प्रोसेस टाइम को कम करने की मांग: रतन दासगुप्ता

  • ईडी एमएमर्ती ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि एंसिलरी उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा काम दिया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। एंसिलरी उद्योगों के समक्ष आने वाली समस्याओं को लेकर बीएसपी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं बीएसपी प्रबंधन के बीच स्ट्रक्चरल कमेटी की बैठक हुई। एंसिलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बीएसपी के ईडी एमएम एके चक्रवर्ती एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एंसिलरी उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा टेंडर देने, डीपी एक्सटेंशन प्रोसेस की समय सीमा कम करने, एंसिलरी स्टेटस को बरकरार रखने तथा स्टोर में इंस्पेक्शन की समय सीमा कम रखे जाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

सिलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता ने बीएसपी प्रबंधन के समक्ष सबसे पहले अपनी मांग रखते हुए एंसिलरी उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा टेंडर देने की बात कही, जिससे एंसिलरी उद्योगों को भरपूर काम मिले और उनका बिजनेस बढ़ सके। डीपी एक्सटेंशन में हो रहे विलंब पर श्री दासगुप्ता ने अपनी बात रखते हुए प्रोसेस टाइम को कम करने की मांग की।

एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि कंपनी के संगठन में बदलाव होने पर एंसिलरी स्टेटस नहीं दिया जा रहा है। एंसिलरी स्टंट्स रक्त संबंध होने पर भी नहीं दिया जा रहा। सभी ने मांग रखी कि रक्त संबंध में ट्रांसफर होने पर एंसिलरी स्टेटस को बरकरार रखा जाए। उद्यमियों ने बताया कि स्टोर में इंस्पेक्शन में ज्यादा समय लग रहा है इसकी समय सीमा कम रखी जाए।

एसपी प्रबंधन के अधिकारियों ने भी उद्योगपतियों से कहा कि इंक्वारी के डीपी के लिए 180 से 200 दिन के बीच ही मांग रखी जाए। वर्तमान में उद्योगपति 300 दिन की डीपी मांगते हैं। ईडी एमएम श्री चक्रवर्ती ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि एंसिलरी उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा काम दिया जाएगा। बैठक में जो मांगें आई हैं उनके निराकरण का प्रयास जल्द से जल्द किया जाएगा। बैठक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में हुई। कई अन्य मुद्दों पर भी दोनों पक्षों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

बैठक में एंसिलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता, महासचिव श्याम अग्रवाल, उपाध्यक्ष शशि भूषण, प्रितपाल सिंह, सचिव वरुण घोष, अशोक जैन, वरिष्ठ सदस्य डी राय चौधरी एवं अनिल गुप्ता तथा बीएसपी प्रबंधन की ओर से ए के चक्रवर्ती, सीजीएम के सी मिश्रा, अयान मिश्रा, जीएम महेंद्र कुलकर्णी, प्रीति भटनागर, नरेश अग्रवाल, श्री हलधर, शाहिद अहमद, श्री सेनोय एवं ईडी एमएम के पीए सिद्धार्थ उपाध्याय उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL News: गुआ माइंस पहुंचे SEFI पदाधिकारी, 10,000 K टार्गेट, नई प्रमोशन पॉलिसी पर ये बात
Next: SAIL ISP Burnpur: यूनियन चुनाव की तैयारी तेज, 27 अगस्त को तय होगी मतदान की तारीख

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.