- संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक) नन्दिनी ब्रान्च के भूतपूर्व अध्यक्ष व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद के सदस्य रत्नेश उपाध्याय का निधन।
- बीएसपी रेल मिल के लांग रेल यूनिट के जूनियर इंजीनियर रत्नेश उपाध्याय के निधन की खबर लगते ही शोक की लहर।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। संयुक्त खदान मजदूर संघ नंदिनी माइंस के पूर्व अध्यक्ष और बीएसपी रेल मिल के जूनियर इंजीनियर रत्नेश उपाध्याय का निधन हो गया है। मौत की खबर लगते ही शोक की लहर दौड़ गई। सेक्टर 9 हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। शव को मरच्यूरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बीएसपी रेल मिल के लांग रेल यूनिट के जूनियर इंजीनियर रत्नेश उपाध्याय की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दावा किया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई। परिवार वाले रत्नेश उपाध्याय को अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।
ये खबर भी पढ़ें: बोकारो के इस कर्मचारी संघ चुनाव पर विवाद, उपायुक्त तक पहुंचा मामला
एटक के महासचिव विनोद कुमार सोनी के मुताबिक काफी दुखद समाचार है कि हमारे यूनियन के कार्यकारिणी सदस्य व संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक) नन्दिनी ब्रान्च के भूतपूर्व अध्यक्ष व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद के सदस्य रत्नेश उपाध्याय का निधन हो गया है। गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक देहांत हो गया है। बुधवार रात में सोए तो गुरुवार सुबह उठे नहीं। काफी देर तक जगाने की कोशिश की गई। इसके बाद परिवार के सदस्य अस्पताल लेकर गए थे।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP: इस्को एम्प्लाइज प्रीमियर लीग 2025 का उद्घाटन संडे को, 8 टीमों में टक्कर
वहीं, रेल मिल के कार्मिकों ने बताया कि नंदिनी माइंस में काफी सक्रिय रहे। साल 2005-06 में ट्रांसफर होकर भिलाई आए। नंदिन में माइंस मैनेजर की पिटाई के आरोप में उनका ट्रांसफर किया गया था। रेल मिल में ही लगातार कार्यरत रहे। मरौदा सेक्टर में परिवार रहता है। दो बेटा और पत्नी है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मूल निवासी हैं।
ये खबर भी पढ़ें: सेल शाबाश योजना: बोकारो स्टील प्लांट के 38 कर्मचारियों को मिला झोला भरकर पुरस्कार
एटक के उपाध्यक्ष का भी निधन
इधर-एटक के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पदाधिकारी धीरेन्द्र सिंह का 3/06/2025 को निधन हो गया। घबराहट हुई, उनको पल्स हास्पिटल ले जाया गया, डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सारी धड़कने बंद हो चुकी थी। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार रामनगर मुक्तिधाम में किया गया। दो बेटे, तीन बेटियां व उनकी धर्मपत्नी परिवार में हैं।
ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के डीआइसी ने बीजीएच और नगर प्रशासन विभाग में मारा छापा