Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP NEWS: सेक्टर 9 हॉस्पिटल को न बेचें, जल्द बुलाएं एनजेसीएस मीटिंग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP NEWS: सेक्टर 9 हॉस्पिटल को न बेचें, जल्द बुलाएं एनजेसीएस मीटिंग

Azmat ali 01/06/2026 1 minute read
BSP NEWS INTUC Says Dont Sell Sector 9 Hospital Call NJCS Meeting Soon

वेतन समझौता, एरियर, रिटेंशन, एजुकेशन, इंसेंटिव, सब्जेक्ट-टू-वेकेशन स्कीम, लाइसेंस पर आवास और कर्मचारियों के ड्रेस अलाउंस पर चर्चा।

  • इंटक बैठक में कर्मचारियों के 39 महीने का एरियर एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक कार्यालय में हुई। भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मवीरों की सुविधाओं एवं समस्याओं पर चर्चा की गई। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा सेल प्रबंधन के निर्देश पर पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 अस्पताल को निजीकरण या आउटसोर्सिंग करने के निर्णय को लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी एवं पूर्व कर्मचारी और अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारीयों में काफी आक्रोशित हैं।

भविष्य को लेकर चिंतित हैं। अस्पताल के कर्मचारियों ने यूनियन ऑफिस में बीएसपी प्रबंधन द्वारा सेक्टर 9 अस्पताल के निजीकरण के लिए प्राइवेट एजेंसीयों द्वारा सर्वे करवाना एवं प्राइवेट अस्पताल द्वारा निरीक्षण करे जाने को लेकर काफी आक्रोशित है और इसके विरोध में हर स्तर पर आंदोलन करने के लिए इंटक यूनियन बाध्य है। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन सेक्टर 9 अस्पताल के विषय पर यूनियन के साथ बैठक कर स्थिति को स्पष्ट करें।

जल्द बुलाई जाए एनजेसीएस बैठक

सेल प्रबंधन द्वारा 9 वर्ष हो जाने के उपरांत भी 1 जनवरी 2017 से लंबित वेतन समझौता को पूर्ण नहीं कर रही है। कर्मचारियों के 39 महीने का एरियर एवं अन्य मुद्दों को लंबित रखा गया है। 1 जनवरी 2027 से नया वेतन समझौता प्रारंभ होने वाला है। प्रबंधन जल्द एनजेसीएस की बैठक बुलाकर पुराने वेतन समझौते को पूर्ण करे, जिससे कि कर्मचारियों का मनोबल ऊंचा हो और भविष्य में सेल अध्यक्ष के 35 मिलियन टन उत्पादन के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

संयंत्र के अंदर हो रही लगातार चोरी बंद हो

बीएसपी प्रबंधन द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र के सुरक्षा को लेकर नई-नई तकनीकी एवं सुरक्षा प्रणाली और सीआईएसएफ की तैनाती के उपरांत भी चोरी हो रही है एवं संयंत्र के विभिन्न विभागों में लगातार कॉपर केबल की चोरी होने से संयंत्र को काफी नुकसान हो रहा है। उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है।

इंटक यूनियन बीएसपी प्रबंधन से मांग करती है कि जिस तरीके से संयंत्र से लोहा पूरी व्यवस्था के उपरांत भी संयंत्र से बाहर चला गया। इसकी सूक्ष्म रूप से जांच की जाए एवं चोरी में सम्मिलित लोगों पर कार्रवाई की जाए एवं भविष्य में यह सुनिश्चित की जाए कि इस तरीके की घटना की पुनरावृति ना हो।

इंटक नेताओं ने एजुकेशन, इंसेंटिव पर ये मांग की

बीएसपी कर्मचारियों के बच्चों को टाउनशिप में स्थित प्राइवेट स्कूल में बीएसपी में लगने वाली फीस के बराबर फीस ली जाए एवं हायर एजुकेशन एलाउंस जल्द से जल्द चालू की जाए।

2007 से इंसेंटिव स्कीम को रिवाइज किया जाए एवं नान फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम को पुनः चालू की जाए।
बीएसपी कर्मचारियों को मोबाइल अलाउंस एवं निशुल्क सिम प्रदान किया जाए।

बीएसपी कर्मचारियों को अधिकारियों की तर्ज पर ड्रेस अलाउंस दिया जाए।

टाउनशिप के आवास आवंटन में सब्जेक्ट टू वेकेशन को जल्द चालू किया जाए जिससे कि बीएसपी के आवास खराब होने से बच जाएंगे एवं कर्मचारियों को पात्रता अनुसार आवास आवंटन हो पाएगा।

रिटेंशन स्कीम का किराया पूर्व की भांति किया जाए एवं 650 वर्ग फीट तक के सभी आवास को रिटेंशन के अंतर्गत दिया जाए।

फेस्टिवल एडवांस को सम्मानजनक राशि दिया जाए।

मोटर व्हीकल एवं आवास लोन पूर्व की भांति जल्द चालू की जाए।

संजय कुमार साहू ने ये कहा…

महासचिव संजय कुमार साहू ने सभी विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा के उपरांत कहा-सेक्टर 9 हॉस्पिटल के संदर्भ में जल्द ही डायरेक्टर सेक्टर 9 अस्पताल से चर्चा की जाएगी। विरोध दर्ज किया जाएगा अन्य विषयों पर जल्द ही उच्च प्रबंधन से चर्चा की जाएगी एवं समस्या का समाधान के लिए कर्मचारी हित में प्रयास किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता पूरन वर्मा ने की

बैठक में जीआर सुमन, सुरेश श्याम कुंवर, दीनानाथ सिंह सार्वा, रमन मूर्ति, ताम्रध्वज सिंन्हा, सीपी वर्मा, गुरुदेव साहू, विजय विश्वकर्मा, डीपी खरे, राजकुमार, जयराम ध्रुव, मनोज, कुलदीप, किशोर प्रधान एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या CISF से नहीं संभल रहा भिलाई स्टील प्लांट का गेट? भीड़, हॉर्न और शोर-शराबे से बिगड़े हालात
Next: SAIL के एस. सेनगुप्ता बने RINL के Director Operations

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.