Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • क्या CISF से नहीं संभल रहा भिलाई स्टील प्लांट का गेट? भीड़, हॉर्न और शोर-शराबे से बिगड़े हालात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्या CISF से नहीं संभल रहा भिलाई स्टील प्लांट का गेट? भीड़, हॉर्न और शोर-शराबे से बिगड़े हालात

Azmat ali 01/06/2026 1 minute read
Is CISF Unable to Manage the Bhilai Steel Plant Gates Crowds Horns and Noise Have Worsened the Situation 1

प्रधानमंत्री ईंधन बचाने और अनावश्यक खपत रोकने की अपील कर रहे। स्टील प्लांट के मुख्य गेट पर पेट्रोल-डीजल की बेवजह बर्बादी हो रही है।

  • रविवार को हुई इस घटना ने एक बार फिर गेट प्रबंधन, मैनपॉवर तैनाती और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के मुख्य प्रवेश द्वार पर रविवार को अव्यवस्था का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीएसपी बी-शिफ्ट के दौरान एक नंबर गेट पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब 700 से अधिक वाहनों को 10 से 15 मिनट तक रेंगते हुए बाहर निकलना पड़ा। ड्यूटी के बाद सीधे घर भागने की जिद ऐसी कि कार्मिक लगातार हॉन बचाने लगे, शोर-शराब और नारे तक लगाए गए। गेट पर ही एक ही जवान मुस्तैद था, जिससे काफी भीड़ हो गई थी। भीड़ में फंसे एक कार्मिक ने आंखों देखा हाल और फोटो सूचनाजी.कॉम को मुहैया कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 10 बजे ड्यूटी करने के बाद कर्मचारी और अधिकारी मेन गेट से बाहर निकलने के लिए लाइन में लगे। एक नंबर गेट खुला हुआ था। लेकिन, यहां सिर्फ एक ही जवान शुरुआत में थे, जिसकी वजह से व्यवस्था संभल नहीं पा रही थी। इस वजह से निकास द्वार पर हंगामा होता रहा। व्यवस्था संभालने के लिए प्रवेश द्वार से सुरक्षा जवानों की संख्या कम करके तत्काल इधर लगाया गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

पर्याप्त सुरक्षा कर्मी नहीं होने के कारण वाहन चालक नो-पार्किंग एरिया तक में गाड़ियां घुसाने लगे। देखते ही देखते गेट पर जाम जैसी स्थिति बन गई। वाहनों की लंबी कतार से परेशान लोग लगातार हॉर्न बजाने लगे। शोर-शराबा बढ़ गया और कुछ लोगों ने नाराजगी जताते हुए नारेबाजी भी शुरू कर दी। कई वाहन चालकों का कहना था कि जब देश के प्रधानमंत्री ईंधन बचाने और अनावश्यक खपत रोकने की बात कर रहे हैं, तब स्टील प्लांट के मुख्य गेट पर ट्रैफिक प्रबंधन की ऐसी स्थिति से पेट्रोल-डीजल की बेवजह बर्बादी हो रही है।

काफी देर तक बनी अव्यवस्था के बाद अतिरिक्त जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद यातायात को व्यवस्थित किया गया और धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो सकी। हालांकि कर्मचारियों और वाहन चालकों के बीच यह चर्चा रही कि इतने महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रतिष्ठान के मुख्य गेट पर यदि कुछ जवानों के हटते ही व्यवस्था चरमरा जाती है, तो सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की आवश्यकता है।

रविवार को हुई इस घटना ने एक बार फिर गेट प्रबंधन, मैनपॉवर तैनाती और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: बोकारो में 7 यूनियन नेताओं ने 39 माह के बकाया एरियर, छंटनी, NJCS, चुनाव और विस्थापितों पर सीएमडी को घेरा
Next: BSP NEWS: सेक्टर 9 हॉस्पिटल को न बेचें, जल्द बुलाएं एनजेसीएस मीटिंग

Related Stories

Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
Engineers Day 2026 Tree plantation drive by Bokaros diploma engineers read the EDs message
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे 2026: बोकारो के डिप्लोमा इंजीनियर्स संग ईडी ने रोपे पौधे, पढ़ें मैसेज

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
Engineers Day 2026 Tree plantation drive by Bokaros diploma engineers read the EDs message
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे 2026: बोकारो के डिप्लोमा इंजीनियर्स संग ईडी ने रोपे पौधे, पढ़ें मैसेज

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS agitation begins September 21 General Secretary Hariom announces hunger strike
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant BAKS: 21 से कर्मी बांधेंगे काली पट्टी, 1 अक्टूबर तक सभी HOD का घेराव, 27 को आमसभा, अंत में आमरण अनशन पर बैठेंगे हरिओम

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.