Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP OA: ईपीएस 95 हायर पेंशन, 11 माह के पर्क्स का एरियर और मेडिक्लेम पर ज्वाइंट मीटिंग, आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: ईपीएस 95 हायर पेंशन, 11 माह के पर्क्स का एरियर और मेडिक्लेम पर ज्वाइंट मीटिंग, आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि

27/04/2025 (Last updated: 27/04/2025) 1 minute read
BSP OA Joint meeting on EPS 95 higher pension 11 months' arrears of perks and mediclaim tribute to tourists killed in terrorist attack

11 माह के पर्क्स एरियर्स भुगतान में हो रहे विलंब तथा हायर पेंशन से लेकर सेल मेडिक्लेम में कवरेज बढ़ाने जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा।

प्रगति भवन में ओए एवं एक्स ओए के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न।

कई सेवानिवृत अधिकारी आज दिवंगत हो चुके हैं, उनके परिजनों को 11 माह के पर्क्स एरियर्स के भुगतान के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने में मदद करें।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक प्रगति भवन में हुई। एक्स ओए के पदाधिकारियों के मध्य विभिन्न जन कल्याण के मुद्दों पर बैठक की गई। बैठक के प्रारंभ में सभी उपस्थित सदस्यों ने पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस बैठक में सेफी-चेयरमैन तथा ओए के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर,महासचिव परविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री तुषार सिंह एवं अखिलेश मिश्रा, सचिव जेपी शर्मा एवं एक्स ओए के अध्यक्ष एस आर दास, जेबी पाटिल, आरएस श्रीवास्तव तथा ओए के सेवानिवृत पूर्व पदाधिकारी डी के साहू, राजेंद्र जोशी तथा बड़ी संख्या में सेवानिवृत अधिकारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशनभोगियों का मोदी से मोहभंग, बोले-इंदिरा गांधी जैसी इच्छाशक्ति से बढ़ेगी पेंशन

एक्स ओए के अध्यक्ष एसआर दास ने इस बैठक में सेवानिवृत अधिकारियों के 11 माह के पर्क्स एरियर्स की भुगतान में हो रहे विलंब, ईपीएस-95 के हायर पेंशन, ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम पेंशन में वृद्धि तथा सेल मेडिक्लेम के कवर की सीमा में वृद्धि जैसे मुद्दों से अवगत कराते हुए श्री नरेंद्र कुमार बंछोर से आवश्यक सहयोग की अपील की।

एनसीओए के वर्किंग प्रेसिडेंट, सेफी-चेयरमैन तथा ओए के अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर, इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सेवानिवृत अधिकारियों के 11 माह के पर्क्स एरियर्स की भुगतान में हो रहे विलंब हेतु हमने सेल तथा बीएसपी प्रबंधन से निरंतर चर्चा की है।

एनके बंछोर ने उपस्थित एक्स ओए के पदाधिकारियों को यह आश्वस्थ किया कि 11 माह के पर्क्स एरियर्स का भुगतान एक माह के भीतर कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इससे अधिक विलंब होने पर ओए-बीएसपी द्वारा आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन: ईपीएफओ, मोदी सरकार और पेंशनभोगी लाचार, पढ़ें पेंशनर्स का गणित

इसी क्रम में श्री बंछोर ने बताया कि सेल-मेडिक्लेम में कवरेज बढ़ाने हेतु सेल प्रबंधन से चर्चा की जाएगी। जहां तक प्रश्न है ईपीएस-95 के हायर पेंशन, इस संदर्भ में श्री बंछोर ने जानकारी देते हुए बताया कि एनसीओए, सेफी तथा बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन इस हेतु न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहा है। इसे हेतू शीघ्र ही कोर्ट में केस दायर किए जाएंगे।ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम पेंशन में वृद्धि हेतु मंत्रालय स्तर पर चर्चा की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशन बिरादरी के गरीब वरिष्ठ नागरिक 7500 पेंशन के लिए तरस रहे, वित्त मंत्री पर गुस्सा

एनके बंछोर ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि हमारे कई सेवानिवृत अधिकारी आज दिवंगत हो चुके हैं, उनके परिजनों को 11 माह के पर्क्स एरियर्स के भुगतान हेतु आवश्यक जानकारी देने के साथ ही उन्हें ऑनलाइन फॉर्म भरने में तथा इस संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई करने में मदद करें। आप सभी के सहयोग से हमारे दिवंगत साथियों के परिवारों को एक बड़ी मदद हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: पेंशनर्स का तंज, मोदी सरकार कर रही बिजनेसमैन जैसा बर्ताव

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: रोजगार मेले में 976 कर्मचारियों को मिला नियुक्ति पत्र
Next: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: EPS 95 पेंशन पर पीएम मोदी के समर्थन में ये पेंशनभोगी, कहा…

Related Stories

aituc-bike-rally-against-retrenchment-of-contract-workers-at-bokaro-steel-plant-strike-warning-issued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में ठेका मजदूरों की छंटनी के खिलाफ एटक की बाइक रैली, हड़ताल की चेतावनी

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Steel Plant Workers Welfare Association has Handed over Funds to 196 Contract Workers So Far
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

चोट या मेडिकल अनफिट से ड्यूटी नहीं पहुंचने वाले BSP मजदूरों को श्रमिक कल्याण से मिल रहा पैसा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026
Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

aituc-bike-rally-against-retrenchment-of-contract-workers-at-bokaro-steel-plant-strike-warning-issued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में ठेका मजदूरों की छंटनी के खिलाफ एटक की बाइक रैली, हड़ताल की चेतावनी

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Steel Plant Workers Welfare Association has Handed over Funds to 196 Contract Workers So Far
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

चोट या मेडिकल अनफिट से ड्यूटी नहीं पहुंचने वाले BSP मजदूरों को श्रमिक कल्याण से मिल रहा पैसा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026
Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.