Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन चुनाव: पहले दिन ही 15 जेडआर ले गए फॉर्म, 11 जमा, कोषाध्यक्ष पर ये चेहरा सामने
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन चुनाव: पहले दिन ही 15 जेडआर ले गए फॉर्म, 11 जमा, कोषाध्यक्ष पर ये चेहरा सामने

Azmat ali 03/09/2025 1 minute read
BSP Officers Association Election On the First day of Nomination 15 ZRs took the Form 11 Deposited this Candidate is the Treasurer

बीएसपी ओए के सभी सदस्य जो 31 अगस्त 2027 को या उससे पहले सेवानिवृत्त नहीं हो रहे हैं, वे चुनाव लड़ने के पात्र हैं।

  • नामांकन भरने की अंतिम तिथि 6 सितंबर शाम 7:00 बजे तक है।

  • चुनाव अधिकारी जेएन ठाकुर, विकास चंद्रा, संदीप झा, सैफुद्दीन फजली हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के आफिसर्स एसोसिएशन की चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन पत्र भरे जा रहे हैं। बुधवार को नामांकन पत्र जारी होने का पहला दिन था। पहले दिन ही 15 अधिकारियों ने जेडआर पद पर नामांकन पत्र प्राप्त किया और 11 जमा भी कर दिया है। कोषाध्यक्ष पद पर डीपीएस बरार ने नामांकन भरा है।

अधिकारी संघ का चुनाव 19 सितंबर को है। नतीजा भी देर रात तक जारी कर दिया जाएगा। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी 2025-2027 के लिए 3 सितंबर से नामांकन शुरू हो गया।

नामांकन पत्र लेने और जमा करने वालों में निमेश कुमार गुप्ता-सीनियर मैनेजर, मोहम्मद अब्दुल रहमान शरीफ-एजीएम, रेमी थॉमस-एजीएम, मिलिंद कुमार बंसोड़-डिप्टी मैनेजर, श्वेत कुमार मिश्रा-सीनियर मैनेजर, आशीष कुमार रामटेके-एजीएम, थलेश कुमार सिन्हा-असिस्टेंट मैनेजर, मुकेश तिवारी-असिस्टेंट मैनेजर, अनुप पी-सीनियर मैनेजर, देवेंद्र पाल सिंह बरार-डिप्टी मैनेजर, आदित्य दुबे-सीनियर मैनेजर, विकास कुमार सिन्हा-डिप्टी मैनेजर, अनिल कुमार राठौड़-डिप्टी मैनेजर, रोहित सांगवान-सीनियर मैनेजर, निखिल पेठे-एजीएम का नाम शामिल है। इनमें से कइयों ने अभी नामांकन पत्र जमा नहीं किया है।

ये खबरभी पढ़ें: Employee Pension Scheme 1995: ईपीएफओ को घसीट ले गए हाईकोर्ट तक, लेकर रहेंगे ईपीएस 95 हायर पेंशन

चुनाव अधिकारी जेएन ठाकुर, विकास चंद्रा, संदीप झा, सैफुद्दीन फजली हैं। बीएसपी ओए के सभी सदस्य जो 31/08/2027 को या उससे पहले सेवानिवृत्त नहीं हो रहे हैं, वे चुनाव लड़ने के पात्र हैं।

नामांकन पत्र, मानव संसाधन विकास केंद्र (जिसे पहले बीटीआई के नाम से जाना जाता था) के भूतल, कमरा संख्या 013 स्थित कार्यालय से 6 सितंबर 2025 तक प्राप्त किए जा सकते हैं। कार्यालय समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक फॉर्म दिए जाएंगे। दो नामांकन पत्र निःशुल्क जारी किए जाएँगे।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: रिटायर्ड अधिकारी का लाखों रुपए फंसा, BSL-EPFO रांची पर उठी अंगुली, बेटी की शादी से पहले तनाव

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Coal India: एसईसीएल ने अगस्त में 102 आश्रितों को दिए रोजगार, घरों में आई खुशियां अबकी बार
Next: Big Breaking News: SESBF-सेल पेंशन ट्रस्ट एक साथ गैर कानूनी, जमा पैसा एनपीएस में डालने की तैयारी, फीडबैक ले रहा SAIL

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.