Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP आफिसर्स एसोसिएशन: DIC क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल 23 को, NIT रायपुर और CICA में भिड़ंत
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BSP आफिसर्स एसोसिएशन: DIC क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल 23 को, NIT रायपुर और CICA में भिड़ंत

22/12/2024 1 minute read
BSP-Officers-Association-Final-of-DIC-Cricket-Tournament-on-23rd_-competition-between-NIT-Raipur-and

ओए द्वारा आयोजित डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को होगा फाइनल।

  • 17 शैक्षणिक प्रतिष्ठानों के एलुमनी टीमों के 272 खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में भाग लिया।

  • भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता, ईडी (वर्क्स) अंजनी कुमार संग कई ईडी होंगे शामिल।

  • डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी 2024 का उद्घाटन मैच जून में खेला गया था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर के सकारात्मक पहल के तहत विगत 04 वर्षों से डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

एनके बंछोर ने बताया कि आफिसर्स एसोसिएशन लोगों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनके पारिवारिक सदस्यों के जुड़ाव हेतु एलुमनी क्रिकेट का एक मंच प्रदान करने का प्रयास किया है। यह सिर्फ दो टीमों के बीच में प्रतियोगिता न होकर संबंधित शैक्षणिक प्रतिष्ठानों से जुड़े सभी लोगों के परस्पर सम्पर्क का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरा है।

बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं एससी एंड सीए के संयुक्त तत्वावधान में चतुर्थ वर्ष डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता ’डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी – 2024 का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन के संदर्भ में आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव परविन्दर सिंह ने बताया कि इस वर्ष 2024 में 17 शैक्षणिक प्रतिष्ठानों के एलुमनी टीमों के 272 खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में भाग लिया।

डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता ’डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी – 2024 का उद्घाटन मैच जून माह में खेला गया था।

इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच 23.12.2024 (सोमवार) को सायं 5.30 बजे एनआईटी रायपुर एवं सीआईसीए के मध्य सेक्टर-1 के क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी 2024 के सेमी फाइनल में सीआईसीए ने आईआईएमएम पर 42 रनों से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनाई तथा दूसरे सेमी फाइनल के रोमांच अंतिम बॉल तक बना रहा और इस मैच में एनआईटी रायपुर ने आंध्रा यूनिवर्सिटी पर 05 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में ईडी (वर्क्स) अंजनी कुमार, ईडी एमएम) एके चक्रवती, ईडी (प्रोजेक्ट) एस मुखोपाध्याय, ईडी (फाईनेंस) डॉ. ए के पंडा तथा ईडी (एच आर) पवन कुमार, ईडी (माइंस) बीके गिरी, ईडी (आपरेशन) राकेश कुमार, ईडी (सीएफपी) एसके गजभिए, ईडी (एमएंडएचएस) डॉ. एम रविन्द्रनाथ, कार्यकारी ईडी (रावघाट) अरूण कुमार एवं सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर सहित मुख्य महाप्रबंधकगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

इस महती प्रतियोगिता को सफल बनाने में एस.सी. एंड सी.ए. से सहीराम जाखड़ व उनकी टीम एवं आफिसर्स एसोसिएशन से सचिव संजय तिवारी एवं समन्वयक डीपीएस बरार सहित सभी पदाधिकारियों एवं जोनल प्रतिनिधियों का विशेष योगदान रहा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 Pension: पेंशनभोगियों को इतना गुस्सा, पीएम मोदी, निर्मला सीतारमण, पूर्व श्रम मंत्रियों से उठा विश्वास
Next: Big News: भिलाई स्टील प्लांट ने कर्मचारियों के लिए 25 साल बाद खोला खुर्सीपार रोलिंग मिल गेट, BWU ने लिया श्रेय

Related Stories

SAIL-ISP Burnpur Massive turnout at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-ISP Burnpur: इस्को स्टील प्लांट में बंपर वोटिंग, 93.65% मतदान, अब वोटों की गिनती

Azmat ali 24/09/2026
BSP contractors told the SAIL Director (Personnel) that retrenchment was the cause of the accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के डायरेक्टर पर्सनल से BSP ठेकेदारों ने कहा-हादसे का कारण छंटनी, रिटेंशन का हक दीजिए, बदहाल है टाउनशिप

Azmat ali 24/09/2026
BAKS Raises Slogans at the SAIL CGM office Demanding a bonus Based on the PRP Formula
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस की रकम तय करें उत्पादन आधारित फॉर्मूला PRP पर, BAKS ने की CGM कार्यालय पर नारेबाजी

Azmat ali 24/09/2026

You May Have Missed

SAIL-ISP Burnpur Massive turnout at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-ISP Burnpur: इस्को स्टील प्लांट में बंपर वोटिंग, 93.65% मतदान, अब वोटों की गिनती

Azmat ali 24/09/2026
BSP contractors told the SAIL Director (Personnel) that retrenchment was the cause of the accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के डायरेक्टर पर्सनल से BSP ठेकेदारों ने कहा-हादसे का कारण छंटनी, रिटेंशन का हक दीजिए, बदहाल है टाउनशिप

Azmat ali 24/09/2026
BAKS Raises Slogans at the SAIL CGM office Demanding a bonus Based on the PRP Formula
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस की रकम तय करें उत्पादन आधारित फॉर्मूला PRP पर, BAKS ने की CGM कार्यालय पर नारेबाजी

Azmat ali 24/09/2026
CITU Protest at Boriya Gate on September 25 Regarding Arrears Wage Agreement and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

39 महीने का एरियर्स, 10वां वेतन समझौता और अधिक बोनस पर सीटू का बोरिया गेट पर कल प्रदर्शन, पढ़ें

Azmat ali 24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.