Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Officers Association ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर किया जमावड़ा, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Officers Association ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर किया जमावड़ा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 06/12/2025 1 minute read
BSP Officers Association organized a Gathering on International Day of Persons with Disabilities, Read Details

ओए-बीएसपी महासचिव अंकुर मिश्रा ने कहा-आज ऑफिसर्स एसोसिएशन पहली बार अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मना रहा है।

  • ओए-बीएसपी हमेशा से समावेशी नीतियों, दिव्यांग कल्याण और उनके कॅरियर विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा पहली बार अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर खास आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग अधिकारियों के अधिकारों, सशक्तिकरण, और कार्यस्थल को अधिक समावेशी बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। इस कार्यक्रम में ओए-बीएसपी महासचिव अंकुर मिश्रा, कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, सेफी नामिनी अखिलेश मिश्रा, सचिव पी अनु सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

ओए-बीएसपी महासचिव अंकुर मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज ऑफिसर्स एसोसिएशन पहली बार अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मना रहा है। यह हमारे संगठन की संवेदनशीलता, समावेश और न्यायसंगत कार्यसंस्कृति का प्रतीक है।

हम भारत सरकार की दिव्यांगजन से संबंधित नीतियों को कंपनी में प्रभावी रूप से लागू करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने संबोधन में दिव्यांग अधिकारियों के योगदान, अधिकारों और उनके लिए आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि संगठन सभी दिव्यांग साथियों को समान अवसर और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। सभी दिव्यांग अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि-“आपकी दृढ़ता हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।”

इस अवसर पर सेफी नामिनी ने भी उद्बोधन देते हुए कहा कि ओए-बीएसपी हमेशा से समावेशी नीतियों, दिव्यांग कल्याण और उनके कॅरियर विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहा है। उन्होंने ऑफिसर्स एसोसिएशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया।

इसी विषय में सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर ने सेल के निदेशक कार्मिक केके सिंह से 01.12.2025 के मुलाकात के दौरान सेल द्वारा दिव्यांगजन कर्मचारियों के लिए विशेष अवकाश लागू करने तथा वास्तविक उपस्थिति के आधार पर प्रतिदिन ₹65 का परिवहन भत्ता लागू करने के लिए धन्यवाद दिया एवं अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर, दिव्यांगजन कार्मिकों के सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए यह मांग रखी कि डीपीई के दिशा-निर्देशों तथा कई अन्य सार्वजनिक उपक्रमों में प्रचलित व्यवस्था के अनुरूप सेल में भी दिव्यांगजन कर्मचारियों को मूल वेतन का 5 प्रतिशत परिवहन भत्ता प्रदान किया जाए।

यह संशोधन न केवल समानता और न्याय सुनिश्चित करेगा, बल्कि सेल को एक जिम्मेदार, प्रगतिशील और संवेदनशील नियोक्ता के रूप में और सुदृढ़ करेगा।

ओए-बीएसपी के कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि ओए-बीएसपी हमेशा ही अपने अधिकारियों के हितों की रक्षा हेतु तत्पर है एवं भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक (मटेरियल मैनेजमेंट) श्रीनिवास रत्ना प्रसाद ने किया।

इस कार्यक्रम में अधिकारीगण शमशेर बहादुर सिह, आदित्य दुबे, ध्रुवेश वर्मा, पंकज कुमार, भूषण मध्यान, अरविंद कुमार सहारे, राजेश साहू, मनोज कुमार वर्मा, रवि कुमार, पवन अग्रवाल, पी के साहू, के एस आर प्रसाद, संदीप यादव, ओमप्रकाश मिश्रा, एन ए रमेश, ए शंकर, देवानंद चौहान, एल कृष्णाराव, बी. गोपाल राव, रिशी कुमार शर्मा, नरेन्द्र कुमार बंजारे, विक्रम सिंह यादव, रितेश अवधिया आदि उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 Higher Pension: आखिरकार NMDC में लंबे संघर्ष के बाद उच्च पेंशन लागू, डिमांड लेटर जारी
Next: कल्याण कॉलेज में खेलों का महाकुंभ, 15 इवेंट में 283 प्लेयर्स ने दिखाए दम

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.