Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कल्याण कॉलेज में खेलों का महाकुंभ, 15 इवेंट में 283 प्लेयर्स ने दिखाए दम
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कल्याण कॉलेज में खेलों का महाकुंभ, 15 इवेंट में 283 प्लेयर्स ने दिखाए दम

Azmat ali 06/12/2025 (Last updated: 06/12/2025) 1 minute read
Kalyan College hosts a grand sports event with 283 players competing in 15 events.

इवेंट में बतौर मुख्य अतिथि भिलाई के नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सत्यप्रकाश तिवारी और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा उपस्थित रहे।

  • कल्याण कॉलेज में एनुअल स्पोर्ट्स डे, दो दिनों तक चली कॉम्पिटिशन

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। शिक्षाधानी भिलाई के सेक्टर-7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया। कॉलेज के ग्राउंड में चली कॉम्पिटिशन में 15 से ज्यादा सिंगल, डबल्स और ग्रुप इवेंट्स में खिलाड़ियों ने भाग लिया। दो दिनों तक चले इवेंट में बतौर मुख्यातिथि भिलाई के नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सत्यप्रकाश तिवारी और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा उपस्थित रहे।

कल्याण कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.विनय शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि खेल शारीरिक ही नहीं मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद है। उन्होंने कई कहावतों और लोकोक्तियों के सहारे खिलाड़ी बच्चों को उत्साहित किया। उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के संस्मरण से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। दो दिनों के आयोजन में महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी भुनेश्वर साहू और छात्र संघ प्रभारी डॉ.मणिमेखला शुक्ला का उल्लेखनीय योगदान रहा।

इस दौरान महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ.लखन चौधरी, कॉमर्स फैकल्टी के हेड डॉ.सलीम अकील, हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ.सुधीर शर्मा, अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष डॉ.अनुराग पाण्डेय, समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ.के.एन.दिनेश, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.कविता वर्मा, डॉ.हरीश कश्यप, डॉ.मयूर पुरी गोस्वामी, डॉ.अंजन कुमार, डॉ.सौम्या खरे, डॉ.शिप्रा सिन्हा सहित तमाम विभागों के संकाय अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष और विभागों के प्राध्यापक, महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, शोधार्थी सहित अन्य उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने किया प्रेरित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिलाई के नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि मैं भी बेसिकली स्पोर्ट्स पर्सन हूं। अपलोग को देखकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। क्योंकि पहले मैं भी ऐसे ही आप लोगों की तरह बैठे रहता था और मुझे लगता था कि अतिथि दीर्घा में हमें कब बैठने मिलेगा। तो आप लोग के सामने मैं एक उदाहरण हूं। आप लोग भी मेहनत करिए और यहां पहुंचिए। क्योंकि मेहनत का कोई भी विकल्प नहीं होता। आपका चहुमुखी विकास करने के लिए बहुत सारी चीजें आपको सिखना पड़ेगा। खूब मेहनत करिए।

नशा से दूर रहिए। मॉडर्निटी शो-ऑफ के चक्कर में सब होता है। आप लोग इससे दूर रहिए। उन्होंने लिमिटेड स्पीड में ड्राइविंग करने की सलाह दी। साथ ही ट्रैफिक के नियमों का पालन करने की भी अपील की।

-इन खेलों में हुई भिड़ंत

कल्याण कॉलेज में एनुअल स्पोर्ट्स डे के दौरान विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इसमें एथलेटिक्स में सौ मीटर दौड़, दो सौ मीटर दौड़, चार सौ मीटर दौड़, गोला फेंक, तवा फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद और रिले रेस में प्रतिभागियों ने दम दिखाया। इसके अलावा फ्रंट रोल कॉम्पिटिशन, स्लो साइकिल रेस जैसे एकल गेम में प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। साथ ही ग्रुप गेम्स की बात की जाए तो वालीबॉल, खो-खो, कबड्डी और क्रिकेट में बालक और बालिका वर्ग की अलग-अलग टीमों ने लोहा मनवाया।

-यह रहे विजेता

स्लो साइकिल बालक वर्ग में उत्कर्ष तिवारी प्रथम, तुषार सिन्हा द्वितीय, जीवेश ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में झमिता दर्रो प्रथम, प्रिया चंद्राकर द्वितीय, किरण रात्रे तृतीय रही। जबकि जेवलिन थ्रो के बॉयज कैटेगिरी में साहिल देवदास, गर्ल्स कैटेगरी में पल्लवी, दो सौ मीटर दौड़ की बालिका वर्ग में अदिति नेताम, बालक वर्ग में आयुष ठाकुर, सौ मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में एन.पूर्वा, बालक वर्ग में विकास कुमार, फ्रंट रोल के बॉयज में पुष्पेंद्र वर्मा, गर्ल्स में हर्षिता प्रसाद, हाई जंप के बॉयज में हेमलाल और गर्ल्स में एन.पूर्वा विजेता रहीं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Officers Association ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर किया जमावड़ा, पढ़ें डिटेल
Next: BSP अनाधिशासी कर्मचारी संघ के दोबारा अध्यक्ष बने अमर, नवीन कोषाध्यक्ष, किशोर अब होंगे महासचिव

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.