Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP कर्मी सब्जेक्ट-टू-वेकेशन के नियमों में उलझे, 3 साल तक लॉकिंग की बाध्यता भड़का रहा गुस्सा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP कर्मी सब्जेक्ट-टू-वेकेशन के नियमों में उलझे, 3 साल तक लॉकिंग की बाध्यता भड़का रहा गुस्सा

12/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
BSP-personnel-got-entangled-in-the-rules-of-subject-to-vacation-the-compulsion-of-locking-for-3-years-is-provoking-anger
  • कर्मी जब एक मकान सब्जेक्ट टू वेकेशन में ले लेते है और किसी भी कारण वश उनको घर छोड़ना रहता है तो कर्मी को नियम के बाध्यता के कारण नया घर नहीं मिल पाता है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी वर्कर्स यूनियन की कार्यकारणी की बैठक में पहुंचे संयंत्र कर्मियों ने इस बात पर आक्रोश व्यक्त किया कि बीएसपी प्रबंधन ने सब्जेक्ट टू वेकेशन के नियमों में उलझाकर रख दिया है। घर लेने वाले कर्मियों को पुनः अन्य घर एलॉट करवाने में तीन साल का प्रतिबंध का जो नियम बनाया है, इससे कर्मियों को मकान बदलने में भरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि कर्मी जब एक मकान सब्जेक्ट टू वेकेशन में ले लेते है और किसी भी कारण वश उनको घर छोड़ना रहता है तो कर्मी को नियम के बाध्यता के कारण नया घर नहीं मिल पाता है।

बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने कर्मियों की समस्या को देखते हुए बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज के नाम पत्र लिख कर मांग किया की सब्जेक्ट टू वेकेशन में घर लेने वाले कर्मियों को एक साल बाद ही अन्य मकान लेने की पात्रता दिया जाए, जिससे कर्मियों को तीन साल तक लॉकिंग से होने वाले परेशानी से मुक्ति मिल सके।

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने मांग किया कि आज लगातार हो रहे अवेध कब्जों से मुक्त करने के लिए बीएसपी कर्मी को सब्जेक्ट टू वेकेशन में घर लेने के एक साल बाद ही उन्हें नया मकान लेने की पात्रता दिया जाए। मकान एलॉट करने में ग्रेड नियम समाप्त और हर कर्मी हर मकान के लिए इंटाइटल हो। कर्मी को बड़े मकान जिसे अधिकारी नहीं ले रहे हैं, वह भी दिया जाए। विशेष कर सेक्टर-9, 10 एवं हॉस्पिटल सेक्टर के मकान जिसे पूरा थर्ड पार्टी को दिया गया है, कर्मचारियों को भी दिया जाए।

यूनियन के कार्यकारणी की बैठक में प्रमुख रूप से यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता, महासचिव खूबचंद वर्मा,कार्यकारी महासचिव शिवबहादुर सिंह, अतिरिक्त महासचिव दिलेश्वर राव, उपाध्यक्ष अमित बर्मन, जोगा राव, उप महासचिव सुरेश सिंह, सहायक महासचिव प्रदीप सिंह, विमल कांत पांडे,मनोज डडसेना, मंगेश हरदास, सुभाष महाराणा, नितिन कश्यप, कृष्णमूर्ति, राज कुमार सिंह, सुजीत सोनी, रवि शंकर सिंह, राजेश कांत फिरंगी, नरसिंह राव, संदीप सिंह, धनंजय गिरी,प्रवीण बिजावे, डाल सिंह चंद्र शेखर जनबंधु आदि मौजूद रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township में हाई टेंशन लाइन तक नहीं छोड़ रहे चोर, लगातार चोरी, भिलाई होटल, पंप हाउस में रातभर गुल रही बिजली, हो जाइए अलर्ट
Next: Bhilai Steel Plant की जमीन पर बस गई अवैध माया नगरी, साहब कब्जा बढ़ता जा रहा…

Related Stories

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.