Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट से रिटायर्ड एससी-एसटी कार्मिकों को एसोसिएशन ने किया सम्मानित
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से रिटायर्ड एससी-एसटी कार्मिकों को एसोसिएशन ने किया सम्मानित

Azmat ali 03/01/2026 1 minute read
BSP SC-ST Association Honored Retired Personnel from Bhilai Steel Plant

श्रमवीरों ने अपने जीवन के लगभग 60 वर्षों तक भिलाई इस्पात संयंत्र को तन-मन से उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं। योगदान को याद किया गया।

  • यह सम्मान केवल श्रमवीरों का ही नहीं, बल्कि उनकी जीवन संगिनियों का भी है, जिन्होंने हर कठिन परिस्थिति में उनका साथ दिया।

श्रमवीरों ने अपने जीवन के लगभग 60 वर्षों तक भिलाई इस्पात संयंत्र को तन-मन से उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं। योगदान को याद किया गया।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र एससी/एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन के तत्वावधान में डॉ. आम्बेडकर प्रेरणा स्थल, सेक्टर-6 में सेवानिवृत्त कार्मिकों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सूर्यवंशी ने की।

इस अवसर पर वेद प्रकाश सूर्यवंशी ने कहा कि श्रमवीरों ने अपने जीवन के लगभग 60 वर्षों तक भिलाई इस्पात संयंत्र को तन-मन से उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं। इन्हीं सेवाओं का परिणाम है कि बीएसपी ने 11 बार प्रधानमंत्री ट्रॉफी हासिल की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल श्रमवीरों का ही नहीं, बल्कि उनकी जीवन संगिनियों का भी है, जिन्होंने हर कठिन परिस्थिति में उनका साथ दिया और कर्तव्य निर्वहन में सहयोग किया।

समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय बौद्ध महासभा के अध्यक्ष दशरथ प्रसाद अहिरवार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भविष्य की योजनाओं को लेकर उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि श्रमवीर अपने धन का सही स्थान पर निवेश करें, ताकि नियमित आय का साधन बना रहे। साथ ही किसी भी प्रकार के लालच या झांसे में न आने की सलाह दी।

दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त हुए श्रमवीरों-कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के आदूराम गोयल, हरिश्चंद्र भरतद्वाज, कमलेश कुमार लरेन्द्र, प्रभु लाल तथा मैकेनिकल मेंटेनेंस के पिरित राम ठाकुर का शॉल, श्रीफल, स्मृति ब्रोशर, एसोसिएशन की पत्रिका नया सवेरा, मिठाई और पुष्प मालाओं से सम्मान किया गया। साथ ही उनकी जीवन संगिनियों का भी पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। समारोह का संचालन महासचिव विजय कुमार रात्रे ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन विभागीय समिति कोक ओवन के अध्यक्ष हेमन्त भुआर्य ने किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL News: 2 सीजीएम और 1 जीएम का ट्रांसफर, दुर्गापुर, बोकारो, सेलम स्टील प्लांट से कनेक्शन
Next: उद्यमी-व्यापारी एकजुट: BHILAI नगर निगम का एक्सपोर्ट टैक्स, GST की भावना, कानून के खिलाफ, स्टील इंडस्ट्री पर असर, कुर्की की धमकी

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.