Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कोक ओवन-प्लेट मिल से रिटायर कर्मचारियों-अधिकारियों को बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन ने दी विदाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कोक ओवन-प्लेट मिल से रिटायर कर्मचारियों-अधिकारियों को बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन ने दी विदाई

28/02/2025 1 minute read
BSP SC-ST Employees Association bid farewell to employees and officers retired from coke oven-plate mill (1)

अध्यक्ष कोमल प्रसाद, महासचिव विजय कुमार रात्रे ने डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए।

एसोसिएशन ने किया सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग और प्लेट मिल के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के श्रमवीरों को विदाई दी गई है। सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह मरोदा सेक्टर स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन के अस्थाई कार्यालय में हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत में अध्यक्ष कोमल प्रसाद, महासचिव विजय कुमार रात्रे सहित उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए।

कोमल प्रसाद ने कोक ओवन एवं प्लेट मिल को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिन श्रम वीरों ने अपने जीवन के अमूल्य 60 साल संयंत्र की सेवा एवं परिवार को समृद्ध बनाने में समय देते हुए तन मन धन से पूर्ण रूपेण स्वस्थ सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

हम आपको इस सेवानिवृत्त के अवसर पर सम्मान कर एसोसिएशन स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहा है। कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के श्रम वीरों बसंत लाल बंजारे, सहायक प्रबंधक, मुख्तार सिंह इंजीनियरिंग एसोसिएट, राजकुमार खांडेकर, चार्जमैन कम सीनियर टेक्नीशियन, प्लेट मिल विभाग से टीकाराम ठाकुर, जूनियर इंजीनियर का एसोसिएशन की ओर से पुष्पमाला, शाल, श्रीफल, एसोसिएशन की पत्रिका नया सवेरा तथा यादगार शुभकामना पत्रक एवं मिठाई भेंट कर सम्मान किया गया।

भव्य सम्मान समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष चेतन राणा, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सूर्यवंशी, महासचिव विजय कुमार रात्रे, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार, संगठन सचिव परमेश्वर लाल कुर्रे, जोनल सचिव उत्तम सिंह मंडावी, लेमन सिंह ठाकुर, भोपाल सिंह बहेन, राजकुमार चतुर्वेदी, जय सिंह ठाकुर, संतोष कोसले, जनक राम रावटे, युगमन सुधाकर, खुमान सिंह घरेंद्र, सुरेश कुमार कोसरिया, घनश्याम मंडावी, नरेश कुमार ठाकुर, ऋषिकेश गंजू, गुंजन सिंह श्याम, कुंवर सिंह श्याम, महेंद्र सिंह श्याम, सुखराम ठाकुर, विशंभर रात्रे, सिलिक राम धुव, फगन राम सहित बड़ी संख्या में श्रम वीर उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन के महासचिव विजय कुमार रात्रे ने किया। एसोसिएशन के नव गठित विभागीय समिति कोक ओवन जोन के जोनल अध्यक्ष हेमंत कुमार भुआर्य, अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी, एवं जोनल कोषाध्यक्ष लेख राम घरेंद्र, प्लेट मिल के अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी रुहेल सिंह एवं एसोसिएशन के सदस्यों के सतत प्रयासों से इस सम्मान समारोह का सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन महासचिव विजय कुमार रात्रे ने किया और धन्यवाद प्रस्ताव कोषाध्यक्ष अनिल खेलवार ने दिया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: कर्मचारियों-अधिकारियों को तनाव से बचाने वीडियो कॉल पर चौबीस घंटे सेवा शुरू, सबकुछ रहेगा गोपनीय
Next: राउरकेला स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 25 कार्मिक आए चपेट में, पढ़िए मॉक ड्रिल

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.