Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Sector 4 Water Tank Accident: सेक्टर-6 जर्जर पानी टंकी के नीचे कब्जा कर रहने वाले 25 परिवारों पर एक्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Sector 4 Water Tank Accident: सेक्टर-6 जर्जर पानी टंकी के नीचे कब्जा कर रहने वाले 25 परिवारों पर एक्शन

05/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BSP-Sector-4-Water-Tank-Accident-Action-against-25-families-living-under-dilapidated-water-tank-in-Sector-6-a
  • सेक्टर-6 ए मार्केट ओवर हेड टैंक भी काफी जर्जर स्थिति में है। किसी दिन यहां भी बड़ा हादसा हो सकता है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) में कब्जेदारों की वजह से परेशानी कम नहीं हो रही है। प्रबंधन (Management) तनाव में आ गया है। सेक्टर-4 (Sector 4) पानी टंकी ढहने की वजह से तनाव और बढ़ गया है। मेंटेनेंस आफिस (Maintenance Office) खुलने से पहले हादसा हो गया, वरना कइयों की जान चली जाती। इससे सबक लेते हुए नगर सेवाएं विभाग (City Services Department ) हरकत में आ गया। भिलाई टाउनशिप की सभी पानी टंकियों के नीचे रहने वालों और कार्यालय को लेकर कड़ा फैसला लिया गया है। अवैध रूप से रहने वालों को खदेड़ने का अभियान सेक्टर-6 से शुरू कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में कार खरीदने वालों की संख्या 1 साल में एक तिहाई बढ़ी, रायपुर में 8,143 और दुर्ग जिले में बिकी 3,515 कार

सेक्टर-6 ए मार्केट (Sector 6 A Market) ओवर हेड टैंक (Over Head Tank) भी काफी जर्जर स्थिति में है। किसी दिन यहां भी बड़ा हादसा हो सकता है। अनहोनी से पहले ही बीएसपी ने यहां झोपड़ी बनाकर रहने वाले 25 परिवार को हटा दिया है। झोपड़ी खाली करा दी गई है। सारा सामान लेकर लोग चले गए हैं। बुधवार दोपहर तक झोपड़ी के बांस और प्लास्टिक भी खोलकर ले जाएंगे। 12 बजे के बाद अगर, इसे नहीं हटाया गया तो बीएसपी (BSP) का अतिक्रमण तोड़ू दस्ता इसे ध्वस्त कर देगा।

टैंकर, दमकल और 20 लीटर का जार बुझा रहा प्यास, मरौदा टैंक से डायरेक्ट पाइपलाइन जुड़ेगी, नल में कल से आएगा पानी

इसी पानी टंकी के बगल में मेंटेनेंस आफिस (Maintenance Office) है। मेंटेनेंस आफिस (Maintenance Office) के सामने स्कूल भी है। 100 कदम की दूरी पर भिलाई इस्पात विकास विद्यालय है। बच्चों के खेलने की यह मुफीद जगह है। खतरे को भांपते हुए पानी टंकी को भी ध्वस्त करने की तैयारी है।

ये खबर भी पढ़ें : शिक्षक दिवस पर भिलाई की शाम होगी खास, कला मंदिर में एक शाम-श्याम के नाम, आप भी आइए

बीएसपी (BSP) के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट (Enforcement Department ) की टीम जीएम केके यादव (KK Yadav) के नेतृत्व में हर पानी टंकी का दौर शुरू कर चुकी है। जहां-जहां कब्जा करके लोग रह रहे हैं, उन्हें खदेड़ने की तैयारी है। वहीं, पानी टंकी के नीचे रहने वालों का मुद्दा मंगलवार को प्रबंधन के साथ हुई मीटिंग में भी छाया रहा। इंटक के महासचिव वंश बहादुर ने सभी पानी टंकियों और पुरानी बिल्डिंग का एनडीटी टेस्ट कराने की मांग की। मेंटेनेंस आफिस को पानी टंकी से दूर बनाने का सुझाव दिया। इस पर प्रबंधन ने जानकारी दिया सेक्टर-6 में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बुधवार को दूसरे सेक्टर में कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai में डेंगू, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने CM, विधायक, मेयर को लिया लपेटे में

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Durg जिले की पहली डिजिटल लाइब्रेरी खुर्सीपार में तैयार, 10 लाख ई-बुक से कीजिएगा UPSC, CG PSC, रेलवे, BANK,SSC की तैयारी
Next: Teacher’s Day 2023: भिलाई स्टील प्लांट के 22 शिक्षक DIC-ED के हाथों सम्मानित

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.