Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी टाउनशिप के सिक्योरिटी गार्डों को नवंबर का वेतन अब तक नहीं मिला, बोनस भी बकाया, कलप रहे बेचारे
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी टाउनशिप के सिक्योरिटी गार्डों को नवंबर का वेतन अब तक नहीं मिला, बोनस भी बकाया, कलप रहे बेचारे

Azmat ali 15/01/2026 1 minute read
BSP Township Security Guards have not yet received their November Salaries, and their Bonuses are also Pending

सिक्योरिटी गार्डों ने बीएसपी प्रबंधन से जल्द वेतन एवं बकाया बोनस भुगतान की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सके।

  • गार्डों का कहना है कि हर माह वेतन 20 तारीख के बाद ही दिया जाता है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के टाउनशिप में तैनात सिक्योरिटी गार्ड आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। पीड़ित सिक्योरिटी गार्ड ने सूचनाजी.कॉम से अपना दुखड़ा साझा किया। कलपते हुए कहा-नवंबर का पेमेंट अब तक नहीं मिला है। जनवरी का महीना भी आधा हो गया।

सीडीओ सिक्योरिटी के अंतर्गत बीएसपी टाउनशिप एवं टीए बिल्डिंग में कार्यरत सिक्योरिटी गार्डों को नवंबर माह का वेतन अब तक नहीं मिल पाया है। गार्डों का कहना है कि हर माह वेतन 20 तारीख के बाद ही दिया जाता है, जबकि इस बार जनवरी के मध्य तक भी नवंबर का भुगतान नहीं हुआ है।

गार्डों ने बताया कि अक्टूबर माह का वेतन भी काफी विलंब से दिसंबर में दिया गया था। इसके अलावा सत्र 2023-24 एवं 2024-25 के दौरान दिवाली पर्व पर ठेकेदार द्वारा दिए जाने वाले बोनस का भुगतान भी अब तक नहीं किया गया है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।

इस संबंध में बीएसपी के अधिकारी द्वारा रोजाना शाम तक वेतन भुगतान का आश्वासन दिया जा रहा है। वहीं ठेकेदार का कहना है कि कई महीनों के बिल अभी तक पास नहीं हुए हैं और जब तक बिल पास नहीं होंगे, तब तक वेतन भुगतान संभव नहीं है।

उधर, दूसरी ठेका एजेंसी टार्गेट सिक्योरिटी द्वारा कार्यरत सभी सिक्योरिटी गार्डों को नवंबर माह का वेतन 22 दिसंबर को ही दे दिया गया था। इसे लेकर सीडीओ सिक्योरिटी के गार्डों में असंतोष और बढ़ गया है। गार्डों ने प्रबंधन से जल्द वेतन एवं लंबित बोनस भुगतान की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सके।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: MSME सुझाव समिति गठित: BSP Ancillary Industries Association के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें 19 नाम
Next: Bokaro Steel Plant: सेक्टर 3 क्लब चालू कराने BAKS ने PMO तक खटखटाया दरवाजा, ये आई तारीख

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.