Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी के कार्यवाहक डायरेक्टर इंचार्ज दे गए ये सौगात, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी के कार्यवाहक डायरेक्टर इंचार्ज दे गए ये सौगात, पढ़ें डिटेल

19/05/2025 (Last updated: 19/05/2025) 1 minute read
BSPs acting director in charge gave this gift read the details

कोक ओवन गैस इंजेक्शन प्रणाली का सफल क्रियान्वयन भिलाई इस्पात संयंत्र की नवाचार-प्रेरित प्रगति का प्रतीक बनकर उभरा है।

सिंटर प्लांट-3 में कोक ओवन गैस इंजेक्शन प्रणाली की शुरुआत। स्थायी इस्पात उत्पादन की दिशा में भिलाई इस्पात संयंत्र का एक महत्वपूर्ण कदम

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट-3 ने स्थिरता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए मशीन-1 के सिंटर बेड पर कोक ओवन गैस (सीओजी) इंजेक्शन प्रणाली का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया है। यह प्रणाली संयंत्र के इस हिस्से में ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के उद्देश्य से विकसित की गई है।

निदेशक (तकनीकी, परियोजनाएं एवं कच्चा माल) तथा अतिरिक्त प्रभार निदेशक प्रभारी (भिलाई इस्पात संयंत्र) मनीष राज गुप्ता द्वारा इस प्रणाली का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार सहित संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा शीर्ष प्रबंधन के सदस्य उपस्थित रहे।

यह परियोजना, जो डी-कार्बनाइजेशन की दिशा में एक अग्रणी प्रयास है, महाप्रबंधक प्रभारी (सिंटर प्लांट्स) श्री अनुप कुमार दत्ता के मार्गदर्शन में प्रारंभ की गई तथा महाप्रबंधक (संचालन) श्री आर. डी. शर्मा के नेतृत्व में क्रियान्वित की गई। कोक ओवन गैस, जो एक उच्च कैलोरी मान वाला उप-उत्पाद है, को सहायक ईंधन के रूप में उपयोग कर सिंटर उत्पादन में ऊर्जा दक्षता को बढ़ाना और कार्बन उत्सर्जन को कम करना इस पहल का मुख्य उद्देश्य रहा है।

इस संपूर्ण परियोजना का निष्पादन संयंत्र की यांत्रिक, विद्युत एवं इंस्ट्रूमेंटेशन टीमों द्वारा संयंत्र के भीतर ही किया गया। इस कार्य में मुख्य महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट-3) सजीव वर्गीज की समन्वयनात्मक भूमिका उल्लेखनीय रही।

तकनीकी दृष्टि से, सिंटर बेड में सीओजी के इंजेक्शन से प्रति टन सिंटर उत्पादन में लगभग 2 किलोग्राम कोक की बचत संभव हो पाती है। इससे न केवल सिंटर की गुणवत्ता में सुधार होता है और रिटर्न फाइन्स की मात्रा घटती है, बल्कि सीओ₂ उत्सर्जन में भी वार्षिक अनुमानित 12,700 टन की कमी दर्ज की जा सकती है। साथ ही, ईंधन दक्षता में वृद्धि और लागत में उल्लेखनीय बचत होती है, जिससे संयंत्र की हरित इस्पात निर्माण की प्रतिबद्धता को बल मिलता है।

सुरक्षित और कुशल संचालन के लिए परियोजना के अंतर्गत अत्याधुनिक सुरक्षा एवं निगरानी प्रणालियों की भी व्यवस्था की गई है। इनमें सीओ गैस डिटेक्टरों की स्थापना, संचालन क्षेत्र में रणनीतिक स्थानों पर निगरानी कैमरों की तैनाती तथा सीओजी इंजेक्शन नेटवर्क में फ्लो और प्रेशर के लिए रीयल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हैं।

कोक ओवन गैस इंजेक्शन प्रणाली का सफल क्रियान्वयन भिलाई इस्पात संयंत्र की नवाचार-प्रेरित प्रगति का प्रतीक बनकर उभरा है। यह पहल पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के प्रति संयंत्र के दूरदर्शी दृष्टिकोण को सशक्त करती है और हरित औद्योगिक भविष्य के निर्माण हेतु उसकी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूती प्रदान करती है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: युद्ध नहीं बुद्ध थीम पर भोंगापाल में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला बुद्ध शांति पार्क, सीएम साय होंगे शामिल
Next: NMDC ने दंतेवाड़ा के शंकिनी-डंकिनी नदी पर बनाया घाट, पर्यटकों को आया पसंद

Related Stories

Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
BSP Revise monthly incentives soon and introduce a non-financial motivation scheme
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में मंथली इंसेंटिव जल्द करें रिवाइज, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट भी दे ही दीजिए

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
BSP Revise monthly incentives soon and introduce a non-financial motivation scheme
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में मंथली इंसेंटिव जल्द करें रिवाइज, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट भी दे ही दीजिए

Azmat ali 14/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.