Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी के बार एवं रॉड मिल के कर्मचारियों को मिला कर्म शिरोमणि पुरस्कार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी के बार एवं रॉड मिल के कर्मचारियों को मिला कर्म शिरोमणि पुरस्कार

Azmat ali 24/07/2025 1 minute read
BSPs bar and rod mill workers received Karma Shiromani Award

कार्यस्थल में जोखिमों के प्रति संवेदनशीलता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य सुरक्षा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

दिसंबर 2024 से मार्च 2025 की अवधि में सर्वाधिक नियर-मिस घटनाओं की रिपोर्टिंग करने वाले कार्मिक भी सम्मानित।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मिल्स ज़ोन-1 के बार एवं रॉड मिल में कर्म शिरोमणि सम्मान एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस आयोजन का उद्देश्य कर्मियों के मध्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करते हुए कार्यस्थल पर नवाचार, संसाधनों के कुशल उपयोग और सुरक्षा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करना था, जिससे कर्मठ कर्मचारियों को पहचान और प्रेरणा दी जा सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (बीआरएम) योगेश शास्त्री थे।

इस कार्यक्रम में ‘कर्म शिरोमणि’ सम्मान से (इंजीनियरिंग एसोसिएट-मैकेनिकल) पी. व्ही. सत्यनारायण, (जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट-प्रचालन) यशवंत कुमार एवं (जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट-विद्युत) अमित कुमार वर्मा को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में सुरक्षा जागरूकता के क्षेत्र में दिसंबर 2024 से मार्च 2025 की अवधि में सर्वाधिक नियर-मिस घटनाओं की रिपोर्टिंग करने वाले कर्मियों को भी पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिनमें शिव कल्याण को प्रथम, वामसी बेहेरा को द्वितीय तथा टिकेन्द्र नाथ को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। साथ ही समीर पाण्डेय, अजय कुमार एवं राजेश कुमार को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यस्थल में जोखिमों के प्रति संवेदनशीलता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से जून माह में संविदा कर्मियों के लिए सुरक्षा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस प्रतियोगिता में नितेश पटले को प्रथम, पियूष सिंह को द्वितीय तथा जंग बहादुर को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ, जबकि श्री चंदन कुमार एवं मो. शोएब को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (बीआरएम) योगेश शास्त्री ने अपने संबोधन में कार्यस्थल पर सभी सुरक्षा उपकरणों के अनिवार्य उपयोग, संसाधनों के सर्वोत्तम प्रयोग तथा समर्पण के साथ उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में (महाप्रबंधक-प्रचालन) सच्चिदानंद त्रिपाठी, (महाप्रबंधक-विद्युत) आशीष, (महाप्रबंधक-यांत्रिकी) शिखर तिवारी सहित मिल्स ज़ोन-1 के सभी अनुभाग प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

‘कर्म शिरोमणि’ कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन (उप प्रबंधक-एचआर, मिल्स ज़ोन-1) समायला अंसारी ने किया एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का (डीएसओ-बीआरएम) शशांक शर्मा द्वारा किया गया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant में मुन्नाभाई की सुरक्षागिरी, सेफ्टी सर्कस, बिजली की मार, ED वर्क्स ने दिया 360 डिग्री का मंत्र
Next: ईपीएस 95 हायर पेंशन से वंचित नहीं होंगे BSP DIC सीआर महापात्रा संग ट्रांसफर वाले अधिकारी-कर्मचारी, SAIL गाइडलाइन जारी

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.