Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ईपीएस 95 हायर पेंशन से वंचित नहीं होंगे BSP DIC सीआर महापात्रा संग ट्रांसफर वाले अधिकारी-कर्मचारी, SAIL गाइडलाइन जारी
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

ईपीएस 95 हायर पेंशन से वंचित नहीं होंगे BSP DIC सीआर महापात्रा संग ट्रांसफर वाले अधिकारी-कर्मचारी, SAIL गाइडलाइन जारी

Azmat ali 24/07/2025 1 minute read
Officers and employees who were transferred with BSP DIC CR Mohapatra will not be deprived of EPS 95 higher pension, SAIL guidelines issued

सेल में दूसरे यूनिट में तबादले के बाद ऐसे कर्मचारियों एवं अधिकारियों को हो रही ईपीएस 95 हायर पेंशन की समस्या का समाधान।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ ने भिलाई स्टील प्लांट समेत कुछ प्लांट के सीपीएफ ट्रस्ट को लेकर आपत्ति दर्ज की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल से बड़ी खबर है। ईपीएस 95 हायर पेंशन को लेकर आ रही अड़चन को दूर कर लिया गया है। बोकारो और राउरकेला स्टील प्लांट से ट्रांसफर होकर दूसरे प्लांट गए कर्मचारियों और अधिकारियों की हायर पेंशन अब नहीं रुकेगी। सैलरी कहीं और पेंशन कहीं और से ही मिलेगी। सेल प्रबंधन ने बड़ी राहत दे दी है। इसका फायदा भिलाई स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्रा को भी सीधेतौर पर मिलेगा।

सेल में अधिकारियों के दूसरे यूनिट में तबादले के बाद ऐसे कर्मचारियों एवं अधिकारियों को हो रही ईपीएस 95 हायर पेंशन की परेशानी से सेल प्रबंधन को अवगत कराने एवं इसके समाधान के उपाय SEFI की टीम ने प्रबंधन को बताया था।

ये खबर भी पढ़ें: इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के पूर्व DGM लक्ष्मण बावने के घर पर BSP की बड़ी कार्रवाई, मकान सील

सेल प्रबंधन ने इसे संज्ञान में लिया और ईपीएस 95 के संदर्भ में कुछ निर्णय लिए। साथ ही सभी स्टील प्लांट को इस निर्णय पर अमल करने का दिशा-निर्देश दिए। मई और जून में सेफी की टीम दिल्ली में डटी रही। सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर, वाइस चेयरमैन नरेंद्र सिंह और अजय कुमार पांडेय, महासचिव संजय आर्या सक्रिय भूमिका निभाए थे।

दिल्ली में CPFC कार्यालय एवं सेल कॉर्पोरेट ऑफिस में इस बात पर चर्चा की थी एवं इस पर त्वरित निर्णय लेने के लिए सेल प्रबंधन को सेफी टीम ने आभार व्यक्त किया है।

बता दें कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ ने बीएसपी और दुर्गापुर स्टील प्लांट के सीपीएफ ट्रस्ट को लेकर आपत्ति दर्ज की। ईपीएस 95 हायर पेंशन का फॉर्म निरस्त कर दिया है। जबकि बोकारो और राउरकेला स्टील प्लांट के कार्मिकों को पेंशन का लाभ मिलने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में इन दोनों प्लांट से ट्रांसफर किए गए कार्मिकों को भिलाई और दुर्गापुर भेजा गया। इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया था।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट हादसे में जख्मी मजदूर रांची रेफर, कंधे से कटा है हाथ, देखें वीडियो

पढ़िए सेल प्रबंधन की गाइडलाइन

  • हस्तान्तरणकर्ता संयंत्र में सीपीएफ और ईपीएस का रखरखाव किया जाएगा। हस्तान्तरणकर्ता संयंत्र द्वारा सदस्य निकासी नहीं की जाएगी।
  • मासिक सीपीएफ अंशदान, वीपीएफ, ऋण आदि मासिक वेतन से वसूल किए जाएँगे और हस्तान्तरित संयंत्र द्वारा हस्तान्तरित संयंत्र ट्रस्ट को हस्तांतरित किए जाएँगे। ऐसे कर्मचारियों के लिए मासिक सदस्य पीएफ खाता बही, हस्तान्तरणकर्ता ट्रस्ट द्वारा सिस्टम में बनाए रखा जाएगा।
  • ऐसे सभी मामलों के लिए मासिक शीर्षवार राशि, इकाईवार, इस स्थानांतरण के लिए सिस्टम में वेतन के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
  • सीपीआरएस एलपीसी में यह दर्शाने वाला प्रावधान होना चाहिए कि क्या कर्मचारी ने उच्च पेंशन का विकल्प चुना है और क्या कर्मचारी अपना पीएफ और पेंशन ट्रांसफरर ट्रस्ट के पास रखना चाहता है या ट्रांसफरी ट्रस्ट को पीएफ और पेंशन हस्तांतरित करना चाहता है।
  • यह विकल्प इकाई द्वारा स्थानीय रूप से लिया जाएगा और ट्रांसफरर प्लांट पर्स द्वारा सीपीआरएस एलपीसी में शामिल किया जाएगा।
  • सीपीआरएस उन सभी कर्मचारियों का मास्टर बनाए रखेगा जिन्होंने उच्च पेंशन का विकल्प चुना है और उन यूनिट मास्टर का भी जहाँ ट्रस्ट उच्च पेंशन के लिए पात्र हैं।
  • गंतव्य ट्रस्ट को स्थानांतरण के मामले में, सभी शेष राशि सिस्टम और/या ट्रांसफरर प्लांट फाइनेंस द्वारा सीपीआरएस एलपीसी में उपलब्ध कराई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: मैकेनिकल ज़ोन के कार्मिकों को मिला शिरोमणि पुरस्कार

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी के बार एवं रॉड मिल के कर्मचारियों को मिला कर्म शिरोमणि पुरस्कार
Next: रेल कर्मचारियों की समस्याओं का पिटारा DRM के सामने खोला नवनिर्वाचित संगठन एनई रेलवे मेंस कांग्रेस ने

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.