Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • World Doctor Day पर बीएसपी से डॉ. ज्योति नरूला, डॉ. लव कुमार साव, डॉ. कल्पना सत्पथी, डॉ. अंजला सिंह सम्मानित
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

World Doctor Day पर बीएसपी से डॉ. ज्योति नरूला, डॉ. लव कुमार साव, डॉ. कल्पना सत्पथी, डॉ. अंजला सिंह सम्मानित

06/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
BSP-Dr.-Jyoti-Narula-Dr.-Luv-Kumar-Sao-Dr.-Kalpana-Satpathy-Dr.-Anjala-Singh-honored-on-World-Doctor-Day
  • भूतपूर्व विभाग प्रमुख (मेडिसिन) डॉ ज्योति नरूला, जो सेवानिवृति के उपरांत भिलाई अस्पताल, सेक्टर-1 में विगत छह वर्षों से अपनी नियमित सेवाएं दे रही हैं, उन्हें लाइफटाइम अचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसन्धान केन्द्र सेक्टर-9 भिलाई में विश्व चिकित्सक दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ रविंद्रनाथ एम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद बिनायके, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनीता द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव कुमार पाल एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कौशलेंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसन्धान केन्द्र, सेक्टर-9, भिलाई इस्पात संयंत्र की भूतपूर्व विभाग प्रमुख (मेडिसिन) डॉ ज्योति नरूला, जो सेवानिवृति के उपरांत भिलाई अस्पताल, सेक्टर-1 में विगत छह वर्षों से अपनी नियमित सेवाएं दे रही हैं, उन्हें लाइफटाइम अचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इसी कड़ी में अन्य और भी पुरस्कार दिये गए, जिसमें चिकित्सा अधिकारी (नंदिनी माइंस) डॉ लव कुमार साव को ड्यूटी में सर्वाधिक उपस्थिति के लिए, रिसाली स्वास्थ्य केन्द्र की डॉ कल्पना सत्पथी को ओ.पी.डी. में सर्वाधिक मरीजों के जांच एवं उपचार के लिए एवं अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसन्धान केन्द्र) डॉ अंजला सिंह को सर्वश्रेष्ठ कर्तव्यनिष्ठ चिकित्सक के रूप में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की कड़ी में जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसन्धान केन्द्र, सेक्टर-9 के रक्त केंद्र (ब्लड-बैंक) में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस उपलब्धियों का निरीक्षण भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉक्टर रविंद्रनाथ एम. द्वारा स्वयं किया गया था। इस आधार पर पुरस्कारों का वितरण किया गया। उन्होंने संयंत्र के द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों जैसे भिलाई अस्पताल, स्वास्थ्य केन्द्र सेक्टर-1, सेक्टर-7, रिसाली सेक्टर, मेन मेडिकल पोस्ट, राष्ट्रीय व्यावसयिक स्वास्थ्य सेवा केन्द्र, भिलाई इस्पात कल्याण चिकित्सालय-सेक्टर-6 एवं खुर्सीपार स्वास्थ्य केन्द्र का दौरा किया।

कार्यक्रम में संयंत्र द्वारा संचालित अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों की उपलब्धियों और सुविधाओं से प्रस्तुतीकरण द्वारा परिचय कराया गया। कार्यक्रम में अन्य चिकित्सक व मेडिकल स्टाफ भी उपस्थित रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ठेका मजदूरों के लिए Rourkela Steel Plant ने किया एमओयू साइन
Next: EPS 95: एक साथ नहीं मिलेगी दो पेंशन, आपके खाते से पैसा काटने से पहले पूछेगा EPFO, पढ़ें पूरी खबर

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.