Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP के URM और कोक ओवन ने लगाई कीर्तिमानों की झड़ी, टूटे कई रिकॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP के URM और कोक ओवन ने लगाई कीर्तिमानों की झड़ी, टूटे कई रिकॉर्ड

01/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
universal-rail-mill-rolling-of-130-m-long-rails

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) ने फरवरी में उत्पादन के नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उनकी इस उपलब्धि के लिए संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने कार्मिकों व अधिकारियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई प्रेषित की। साथ ही उन्होंने इन विभागों के सहयोगी विभागों को भी शुभकामनाएं दी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Chairman Soma Mandal: सोमा मंडल का नहीं बढ़ेगा कार्यकाल, सरकार ने बनाया PESB का सदस्य

विभाग प्रमुख अनीश सेनगुप्ता ने रिकॉर्ड निष्पादन के लिए संयंत्र के आरसीएल, एसएमएस-3, ट्रैफिक, पीपीसी विभागों के साथ राइट्स के योगदान के लिए धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि यूआरएम विश्व के सबसे लंबी 130 मीटर रेल का उत्पादन करता है एवं भारतीय रेल को 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनल की आपूर्ति करता है।

ये खबर भी पढ़ें: ट्रांसफर की मार झेल रहे SAIL कर्मचारी झांसेबाजी से उब चुके, चेयरमैन-DIC, NJCS के खिलाफ हाईकोर्ट जाने का दावा

यूआरएम ने रचा उत्पादन का मासिक कीर्तिमान

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल ने फरवरी 2023 माह में 69,077 टन रेल्स का उत्पादन कर फरवरी 2022 में बनाए गए 58314 टन के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त। इसके साथ ही औसतन 2467 टन प्रतिदिन प्राइम रेल्स की रोलिंग कर नवम्बर 2022 में बनाए गए 2401 टन प्रतिदिन प्राइम रेल्स रोलिंग के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
इसी प्रकार फरवरी 2023 में औसत दैनिक रोलिंग का भी नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके तहत औसत 334 ब्लूम प्रतिदिन रोल कर नवम्बर 2022 में बनाए गए 326 ब्लूम्स प्रतिदिन औसत रोलिंग के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल ने वेल्डिंग ज्वाइंट में भी नया रिकॉर्ड बनाते हुए औसतन 157 प्रतिदिन वेल्डेड पैनल बनाकर पिछले रिकॉर्ड औसतन 151 प्रतिदिन वेल्डेड पैनल के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया।

ये खबर भी पढ़ें: LTC-LTA रिकवरी जारी: SAIL ने सैलरी से काटी रकम, कर्मचारियों का बढ़ा गम, मार्च प्रथम सप्ताह में आएगा बकाया बोनस

कोक ओवन ने बनाया दैनिक कीर्तिमान

सेल-बीएसपी के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग ने 28 फरवरी 2023 को 824 ओवन पुश कर 20 जनवरी 2023 को किए गए 820 ओवन पुशिंग के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। इसी क्रम में 27 फरवरी 2023 को कोक ओवन ने 444 वैगन कोल की अनलोडिंग कर 8 जनवरी 2023 को बनाए 441 वैगन अनलोडिंग के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाबी हासिल की।

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता तथा कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने यूआरएम बिरादरी को बधाई दी और साथ ही आरसीएल, राइट्स सहित अन्य संबंधित विभागों को भी बधाई दी। इसके साथ ही कोक ओवन बिरादरी को भी शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL SESBF का 50 लाख और BSP CPF ट्रस्ट का 110 करोड़ दबाकर बैठा है उत्तर प्रदेश
Next: भिलाई स्टील प्लांट की युवा महिला अधिकारियों शालिनी और सुष्मिता ने जीता ग्रैंड फिनाले

Related Stories

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.