Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई इस्पात संयंत्र के वायर रॉड मिल को नई रिंग ग्राइंडिंग मशीन की सौगात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र के वायर रॉड मिल को नई रिंग ग्राइंडिंग मशीन की सौगात

28/09/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
New-ring-grinding-machine-gifted-to-wire-rod-mill-of-Bhilai-Steel-Plant
  • मुख्य महाप्रबंधक (मर्चेंट एवं वायर रॉड मिल) एमके गोयल ने अपने वक्तव्य में कहा कि पुरानी मशीन के स्थान पर यह नई मशीन लगाने से ग्राहकों की संतुष्टि में वृद्धि होगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) के वायर रॉड मिल (Wire Rod Mill) में नई “वेंडेट कॉम्बी डेल्टा (Vendet Combi Delta)” रिंग ग्राइंडिंग मशीन (Ring Grinding Machine) का उद्घाटन, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार द्वारा 26 सितंबर 2024 को किया गया। इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के वरिष्ठ अधिकारीगण समेत मर्चेंट एवं वायर रॉड मिल (एमडब्ल्यूआरएम) विभाग के विभिन्न कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के मंच पर कवियों का जमघट, हास्य व्यंग से सब लोटपोट

उल्लेखनीय है कि “वेंडेट कॉम्बी डेल्टा (Vendet Combi Delta)” रिंग ग्राइंडिंग मशीन (Ring Grinding Machine) एक अत्याधुनिक मशीनरी है जो ग्राइंडिंग, नॉच मिलिंग और टंगस्टन कार्बाइड रिंग्स की ब्रेंडिंग जैसी सुविधाओं से सुसज्जित है, जिनका उपयोग वायर रॉड मिल में प्लेन वायर एवं टीएमटी वायर रॉड के उत्पादन के लिए किया जाता है। नई कमीशन की गई ‘रिंग ग्राइंडिंग मशीन’ की आपूर्ति वेंड्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा की गई है| यह मशीन पूर्णत: भारत में निर्मित है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट-कोंकण रेलवे: BSP, BSL, RSP, DSP, ISP को मिला वैगनों के संचालन का मंत्र

कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने “वेंडेट कॉम्बी डेल्टा (Vendet Combi Delta)” रिंग ग्राइंडिंग मशीन (Ring Grinding Machine) के उद्घाटन पर मर्चेंट एवं वायर रॉड मिल विभाग की पूरी टीम को बधाई दी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट-कोंकण रेलवे: BSP, BSL, RSP, DSP, ISP को मिला वैगनों के संचालन का मंत्र

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (मर्चेंट एवं वायर रॉड मिल) एमके गोयल ने अपने वक्तव्य में कहा कि पुरानी मशीन के स्थान पर यह नई मशीन लगाने से ग्राहकों की संतुष्टि में वृद्धि होगी, क्योंकि इससे डाईमेंशनल टॉलरेंस तथा प्रोडक्ट ब्रेंडिंग (Dimensional Tolerance and Product Branding) में सुधार होगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL 52 Annual General Meeting: चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने शेयरधारकों से कही ये बात

उप-महाप्रबंधक (वायर रॉड मिल) एमवी गौरीनाथ ने नई मशीन के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि यह मशीन गुणवत्ता और मात्रा के मायनों में वर्तमान समेत भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में भी सहायक सिद्ध होगी।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: रिसाली और मरौदा सेक्टर में आवासों का ताला तोड़ रहे कब्जेदार, BSP-पुलिस एक्शन में

उद्घाटन कार्यक्रम में महाप्रबंधक (वायर रॉड मिल) अनुपमा कुमारी, महाप्रबंधक (वायर रॉड मिल) एम हुसैन ने अतिथियों का स्वागत किया तथा महाप्रबंधक (वायर रॉड मिल) एनके खरे ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये खबर भी पढ़ें: Employment Linked Incentive: ईपीएफओ से बड़ी खबर, पढ़िए डिटेल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, मॉक ड्रिल में 4 कर्मी गिरे, देखिए भयानक फोटो
Next: सेल बोनस: शाम ढलते ही जली BSP कर्मचारियों के गुस्से की लौ, निकला मशाल जुलूस

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.