Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट में बंकर बनकर तैयार, पढ़ें क्यों
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में बंकर बनकर तैयार, पढ़ें क्यों

Azmat ali 29/06/2025 (Last updated: 29/06/2025) 1 minute read
Bunker is ready in Bhilai Steel Plant read why (1)

वर्ष 2014 में सिंटर मशीन-2 के कमीशन के बाद यह पहला कैपिटल रिपेयर कार्य है जो बंकर संख्या-4 के लिए किया गया।

  • सिंटरिंग प्लांट-3 के सिंटर मशीन-2 के आयरन ओर फाइंस बंकर-4 का कैपिटल रिपेयर कार्य संपूर्ण।

  • यह बंकर एक विशाल संरचना है जिसकी व्यास 7.4 मीटर है।

  • बेलनाकार संरचना की ऊँचाई 12.05 मीटर तथा कोनिकल भाग की ऊँचाई 10.05 मीटर है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट-3 (एसपी-3) स्थित सिंटर मशीन-2 के आयरन ओर फाइंस बंकर-4 का कैपिटल रिपेयर कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर 28 जून, 2025 को कमीशन कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में सिंटर मशीन-2 के कमीशन के बाद यह पहला कैपिटल रिपेयर कार्य है जो बंकर संख्या-4 के लिए किया गया। यह कैपिटल रिपेयर कार्य 23 जनवरी, 2025 को प्रारंभ हुआ था तथा 20 जून, 2025 को किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना के बिना सफलता के साथ पूर्ण किया गया।

इस नव-नवीनीकृत बंकर का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (रखरखाव एवं उपयोगिताएं) विजय कुमार बेहेरा, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सिंटर प्लांट्स) अनुप कुमार दत्ता, मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी) प्रमोद कुमार सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (शॉप्स) हरीश कुमार सचदेव तथा मुख्य महाप्रबंधक (एसपी-3) सजीव वर्गीज की गरिमामयी उपस्थिति में 28 जून, 2025 को किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: अलॉय स्टील प्लांट दुर्गापुर के कर्मचारी भी उतरे सड़क पर, 9 जुलाई को होगी हड़ताल

यह बंकर एक विशाल संरचना है जिसकी व्यास 7.4 मीटर है। इसकी बेलनाकार संरचना की ऊँचाई 12.05 मीटर तथा कोनिकल भाग की ऊँचाई 10.05 मीटर है। इस संरचना का यांत्रिक स्तर पर वृहद पुनर्निर्माण किया गया। यह कार्य महाप्रबंधक (एसपी-3 – यांत्रिकी) आई.वी. रामन्ना तथा महाप्रबंधक (सीआरएंडएम – यांत्रिकी) वर्गीज जॉन के नेतृत्व में सेंट्रल रिपेयर एंड मेंटेनेंस (यांत्रिकी) टीम द्वारा संपन्न किया गया।

कैपिटल रिपेयर हेतु आवश्यक बड़ी मात्रा में स्ट्रक्चरल प्लेट्स को संयंत्र के स्टील एंड स्ट्रक्चरल शॉप में महाप्रबंधक प्रभारी (एसएस शॉप) जितेन्द्र मोटवानी के पर्यवेक्षण में रोल किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी करने वाले 2 प्रबंधकों संग 3 को 3 साल की सजा

इसके क्रियान्वयन कार्य का नेतृत्व महाप्रबंधक (ऑपरेशन) आर.डी. शर्मा, उप महाप्रबंधक (यांत्रिकी) एम.यू. राव तथा सहायक महाप्रबंधक, सीआरएंडएम (यांत्रिकी) ए.के. चौरे द्वारा किया गया।

विशेष उल्लेखनीय यह है कि बंकर संख्या-4 में एक स्वचालित स्टोन सेग्रिगेशन एवं डिस्पोजल सिस्टम का विकास एवं स्थापना संयंत्र के अपने संसाधनों से की गई। इस नवाचार का मार्गदर्शन वरिष्ठ प्रबंधक ओम नम: शर्मा, सहायक महाप्रबंधक (ऑपरेशन) विकास पिपरानी, वरिष्ठ प्रबंधक (मैटेरियल मैनेजमेंट) विपिन मौर्य, वरिष्ठ प्रबंधक (यांत्रिक) जीतश शाहनी, वरिष्ठ प्रबंधक, एसपी-3 (इलेक्ट्रिकल) अरूणेश शर्मा तथा सहायक प्रबंधक, एसपी-3 अजीत कुमार साहू द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: सेल दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारी करेंगे हड़ताल, ईडी वर्क्स को सौंपा नोटिस

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की सीनियर मैनेजर प्रीती निमजे ने 6 दिनों में चलाया 700 किलो मीटर साइकिल
Next: भिलाई स्टील प्लांट के अफसरों को BSP OA ने दी पहले विदाई, फिर ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ये बात आई

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.