Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बर्नपुर वर्क्स स्टाफ को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी के Platinum Jubilee पर रक्तदान, ईडी वर्क्स भी बने गवाह
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बर्नपुर वर्क्स स्टाफ को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी के Platinum Jubilee पर रक्तदान, ईडी वर्क्स भी बने गवाह

Azmat ali 08/12/2025 (Last updated: 08/12/2025) 1 minute read
burnpur-works-staff-co-operative-credit-society-organised-blood-donation-drive-on-its-platinum-jubilee-anniversary-ed-works-also-witnessed-the-event

ISP ED Works ने कहा कि “यह कार्यक्रम SAIL-ISP बर्नपुर के इतिहास में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और स्मरणीय आयोजन है।”

  • सहकारी सदस्यों के बच्चों संग 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को भव्य सफलता प्रदान की।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। बर्नपुर वर्क्स स्टाफ को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड का प्लैटिनम जुबली समारोह रविवार को भारती भवन में बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत रक्तदान शिविर से हुई, जिसमें 20 सदस्यों ने रक्तदान किया। सोसाइटी के सचिव अभय कुमार ने भी स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

सुबह 10 बजे सबसे पहले इसको स्टील के फाउंडर राजेन्द्र नाथ मुखर्जी के फोटो में मालादान करते हुए प्रोग्राम का शुरुआत हुआ। रक्तदान शिविर के साथ ही चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोपहर 3 बजे से नृत्य एवं गीत की विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं, जिनमें सहकारी सदस्यों के बच्चों लगभग 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को भव्य सफलता प्रदान की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ED Works विपीन कुमार सिंह, ARCS त्रिदीप मंडल, CGM पी के मिश्र तथा GM एनके सेठी उपस्थित थे। दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया। बर्नपुर वर्क्स स्टाफ कोऑपरेटिव के द्वारा समीक्षा बुक भी पब्लिश किया गया जिसे एड वर्क्स ने फर्स्ट ओपन किया किया।

पूर्व सचिव एवं पूर्व चेयरमैन मनीष कुमार, एस. होमेरॉय, एस. स्वरूप, बिजेन समाद्दार, सरोज बनर्जी कुदूस खान सभी पूर्व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। ED Works द्वारा सभी पूर्व पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

अपने संबोधन में ED Works विपिन कुमार सिंह ने कहा कि “यह कार्यक्रम SAIL-ISP बर्नपुर के इतिहास में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और स्मरणीय आयोजन है।”

वहीं, ARCS पश्चिम बर्धवान ने इसे “सोसाइटी द्वारा आयोजित एक ऐतिहासिक क्षण” बताते हुए सहकारी संस्था का इतिहास एवं उसकी वित्तीय सहयोग की भूमिका पर प्रकाश डाला और पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी।

आयोजन सचिव अभय कुमार, चेयरमैन रिंकू मांझी, कोषाध्यक्ष निरोज कुमार दास, मुख्य संयोजक सैख सादिक, तथा बोर्ड सदस्य मंटू नाग, बृजेश कुमार, रबी नारायण बेहरा, अंजु बाला, लाबा कुमार मन्ना, और सभी डेलीगेट्स के सक्रिय सहयोग व मार्गदर्शन से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP अनाधिशासी कर्मचारी संघ के दोबारा अध्यक्ष बने अमर, नवीन कोषाध्यक्ष, किशोर अब होंगे महासचिव
Next: SAIL NEWS:  वेतन विसंगति से कर्मचारियों को 5000 तक नुकसान, मूल वेतन, पीएफ पर असर, CITU ने प्रबंधन को जगाया 

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.