Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS:  वेतन विसंगति से कर्मचारियों को 5000 तक नुकसान, मूल वेतन, पीएफ पर असर, CITU ने प्रबंधन को जगाया 
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS:  वेतन विसंगति से कर्मचारियों को 5000 तक नुकसान, मूल वेतन, पीएफ पर असर, CITU ने प्रबंधन को जगाया 

Azmat ali 08/12/2025 (Last updated: 08/12/2025) 1 minute read
SAIL NEWS Employees Lose up to Rs 5000 Due to Pay Discrepancy Basic Pay CITU Wakes up Management 1

एक ही पद पर भर्ती हुए वरिष्ठ कर्मचारियों अपने कनिष्ठ कर्मचारी से ₹5000 कम वेतन उठा रहे हैं। बीएसपी प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों के वेतन विसंगति का मामला एक बार फिर सीटू ने उठाया है। सीटू की टीम ने औद्योगिक संबंध विभाग के माध्यम से कार्यपालक निदेशक (एच आर) को पत्र देकर कहा कि 22 अक्टूबर 2021 को हुए मेमोरेंडम का अंडरस्टैंडिंग के तहत निर्धारित किए गए मूल वेतन एवं नियमानुसार निश्चित हुई महंगाई को संयंत्र कर्मियों पर लागू करने के साथ ही भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत अनेक वरिष्ठ कर्मचारियों के अपने ही विभागीय /अनुविभागीय कनिष्ठ कर्मचारियों के वेतन के साथ विसंगति उत्पन्न हुई है।

इस वेतन विसंगति को दूर करने संबंधित सर्कुलर जारी नहीं होने से कार्मिक (एच आर) विभाग इस संबंध में कोई भी कार्रवाई करने में असमर्थता व्यक्त कर रहा हैं। कुछ कर्मचारी तो वेतन विसंगति के साथ ही सेवानिवृत्ति भी हो गए हैं। इसीलिए सीटू ने वेतन विसंगति को दूर करने संबंधित आवश्यक दिशा- निर्देश/ सर्कुलर जल्द से जल्द जारी करने की मांग की।

क्या होता है वेतन विसंगति

किसी भी विभाग में निर्धारित पद पर भर्ती हुए कनिष्ठ कर्मचारियों का मूल वेतन इस विभाग में भर्ती हुए वरिष्ठ कर्मचारियों से अधिक होने पर जो विसंगति उत्पन्न हो जाती है उसे ही वेतन में विसंगति कहते हैं। यह विसंगति वेतन समझौते के बाद उत्पन्न हो जाता है।

पिछले बार भी वेतन समझौता के उपरांत वेतन विसंगति हुई थी जिसे हल करने हेतु सर्कुलर जारी किया गया था किंतु इस बार अभी तक कोई सर्कुलर जारी नहीं हुआ है।

5000 तक हो रहा है वरिष्ठ कर्मियों को नुकसान

सीटू के संज्ञान में कुछ मामले आए हैं इसके अध्ययन करने के बाद पता चल रहा है कि कुछ कनिष्ठ कर्मचारी का वेतन अपने ही वरिष्ठ कर्मचारियों से लगभग ₹5000 बढ़ गया है। यदि दूसरे मायने में कहा जाए तो एक ही पद पर भर्ती हुए वरिष्ठ कर्मचारियों अपने कनिष्ठ कर्मचारी से ₹5000 कम वेतन उठा रहे हैं, जिसका समाधान निकालते हुए वरिष्ठ कर्मचारी का वेतन कनिष्ठ कर्मचारियों के बराबर अथवा अधिक किया जाना है। जिसके लिए उच्च स्तर से आवश्यक गाइडलाइन जारी होता है जो अभी तक जारी नहीं हुआ है।

मूल वेतन से किस-किस पर पड़ता है असर

सीटू नेता ने कहा कि जब किसी कर्मी का मूल वेतन बढ़ जाता है तो उस पर मिलने वाला महंगाई भत्ता भी बढ़ता है साथ में मूल वेतन पर मिलने वाले पर्क्स में भी बढ़ोतरी होती है। मूल वेतन पर मिलने वाले पेंशन की राशि में भी वृद्धि होने के साथ-साथ हर माह ईपीएफ में कट कर जाने वाला पैसा तथा प्रबंधन के द्वारा ईपीएफ में दिया जाने वाले पैसे में भी वृद्धि होती है। जिसे समग्रता में गणना करने पर यह बहुत बड़ी राशि होती है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बर्नपुर वर्क्स स्टाफ को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी के Platinum Jubilee पर रक्तदान, ईडी वर्क्स भी बने गवाह
Next: SAIL कर्मचारियों में बढ़ती बेचैनी: अस्पताल, स्कूल, आवास और Privatization की आशंकाओं ने बढ़ाया तनाव

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.