Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
  • RFID पर भड़की BWU पहुंची BSP कैंटीन की हालत देखने, चढ़ी भौं
  • दुर्ग-भिलाई
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RFID पर भड़की BWU पहुंची BSP कैंटीन की हालत देखने, चढ़ी भौं

23/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
IMG-20240623-WA0537-2

– RFID लगाने के पूर्व यूनियन पहुंचा BSP के कैंटीन की व्यवस्था देखने।
– यूनियन ने कहा कि महारत्न कंपनी की छवि खराब कर रही भिलाई इस्पात संयंत्र की कैंटीन व्यवस्था।

सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। एक जुलाई को लगने वाले आरएफआईडी व्यवस्था के पूर्व यूनियन ने जानना चाहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने कैंटिनों की व्यवस्था में क्या सुधार किया है क्योंकि यूनियन ने बार-बार मांग रखी थी आरएफआईडी लगाने के पूर्व कर्मियों की बेसिक मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए, जिसमें कैंटीन एक मुख्य व्यवस्था है, परंतु यूनियन को यह जानकर के निराशा हुई कि प्रबंधन ने कैंटीन की व्यवस्था सुधारने की दिशा में कोई कार्य नहीं किया।

यहां तक की 02:00 बजे के बाद भिलाई इस्पात संयंत्र के अंदर किसी कैंटीन में भी खाना नहीं मिलता है। कुछ कैंटिनों में मात्र नाश्ता ही मिलता है। यहां तक की कुछ विभाग जो मेन गेट से काफी दूरी पर है जैसे और हैंडलिंग प्लांट (OHP) वहां तो कैंटीन चालू ही नहीं है। और यह भिलाई इस्पात संयंत्र के गेटों से इतनी दूर पर है कि यहां के कर्मचारियों द्वारा बाहर से नाश्ता लाना भी संभव नहीं है। प्रबंधन गर्मियों के ऊपर विभिन्न प्रकार के कानून तो लादना चाहता है परंतु कर्मियों को किसी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं देना नहीं चाहता।

बीएसपी वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता के नेतृत्व में कैंटीन सेल प्रभारी राजीव कुमार (उप महाप्रबंधक) से मुलाकात कर भिलाई इस्पात संयंत्र में संचालित कैंटिनों में तत्काल सुधार की मांग कीl यूनियन प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया सेल एक महारत्न कंपनी है, लेकिन भिलाई इस्पात संयंत्र में कैंटिनों की हालात देखकर ऐसा महसूस होता है कि महारत्न कंपनी की छवि खराब हो रही है, लेकिन इस ओर भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा हैl

यूनियन ने बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र में 24 घंटे उत्पादन प्रकिया निरंतर गति से चलता रहता है लेकिन काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भोजन, पानी, चाय-नाश्ता, साफ-सफाई तथा बैठक व्यवस्था जिस तरह से कैंटिनों की देखने को मिल रही है उसे देखकर बहुत ही अफसोस होता है l लगातार कंपनी को लाभ देने वाले उत्पादन प्रकिया से जुड़े भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों के लिए प्रबंधन सर्वसुविधा युक्त कैंटिनों की व्यवस्था आज तक नहीं कर पाईl

भिलाई इस्पात संयंत्र में अंदर बाहर लगभग 50 कैंटीन संचालित हो रही हैं, लेकिन एक भी कैंटीन एयर कूल्ड नहीं है, जहां पर कर्मचारी बैठकर सुकून से चाय नाश्ता या भोजन कर सकेंl यूनियन ने कहा कि जब 24 घंटे प्लांट उत्पादन प्रक्रिया से काम कर रहा है ऐसी स्थिति में भिलाई इस्पात संयंत्र के अंदर एक भी कैंटीन ऐसी नहीं है, जहां पर कर्मचारियों को सेकंड एवं रात्रि पाली में भोजन की व्यवस्था हो सकेl प्रबंधन का जवाब है सेलिंग नहीं होती है इसलिए भोजन चालू नहीं किया गया जाता है l

बीएसपी वर्कर्स यूनियन प्रबंधन से कैंटीन व्यवस्था सुधारने की मांग करते हुए मॉडल कैंटीन बनाने की जो बात कुछ समय पूर्व हो रही थी वह विलुप्त हो चुकी है। कार्य रूप में कहीं पर भी दिखाई नहीं दे रही है इसलिए प्रबंधन को चाहिए कि बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लगाने के पहले कर्मचारियों के लिए सर्वसुविधा युक्त कैंटीन की व्यवस्था करेंl

यूनियन प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि विजिटर के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र के अंदर सैकड़ों लोग प्रतिदिन आते हैं। कर्मचारी अपने दूर शहर से आने वाले मेहमानों को भी प्लांट विजिट कराने ले जाते हैं, लेकिन ऐसी कोई कैंटीन नहीं है जहां पर उनको ले जाया जाए और वो लोगों को एहसास हो कि वाकई में भिलाई इस्पात संयंत्र में कैंटीन की व्यवस्था बहुत अच्छी हैl

यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने कैंटीन सेल प्रभारी एवं भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन से मांग करता है कि भिलाई इस्पात संयंत्र में जितनी भी कैंटीन संचालित हैं इस भीषण गर्मी में भी कहीं पर भी ठंडा पेय पदार्थ की व्यवस्था नहीं हैl इसलिए कुछ कैंटिनों को चिन्हिंत कर रात के भोजन की व्यवस्था, छाछ, लस्सी,आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक आदि की व्यवस्था कराई जाएl कर्मचारी इस भीषण गर्मी में आग उगलती फर्निश के सामने, पिघलते हुए लोहे के सामने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से पीछे नहीं हैं। ऐसी हालत में क्या प्रबंधन का यह दायित्व नहीं बनता है कि कर्मचारियों के लिए सर्वसुविधा युक्त कैंटीन की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाएl

यूनियन प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख के रूप से यूनियन अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता, कार्यकारी महासचिव शिव बहादुर सिंह, अतिरिक्त महासचिव टी.डीलेश्वर राव, सहायक महासचिव विमल कांत पांडे, सचिव धनंजय कुमार गिरी एवं कार्यकारिणी सदस्य रूक मंगद राव आदि उपस्थित थेl

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Club और Steel Club में दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक आज मतदान
Next: Latest Job Alert : Central Bank of India में Recruitment, करीब 500 Post, ऐसे करें Apply

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.