Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • DEFI का महा सम्मेलन बोकारो स्टील प्लांट में, E-0 प्रमोशन पालिसी पर उठी ये मांग, पहुंचे DIC, ED
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DEFI का महा सम्मेलन बोकारो स्टील प्लांट में, E-0 प्रमोशन पालिसी पर उठी ये मांग, पहुंचे DIC, ED

23/02/2025 1 minute read
DEFI general conference in Bokaro this demand on E-0 promotion policy DIC, ED also reached

बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज बीके तिवारी, ईडी वर्क्स सी महापात्रा, ईडी एचआर राजश्री बनर्जी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

डिप्लोमा इंजीनियर्स के लिए E-0 प्रमोशन पालिसी में बदलाव किया जाए।

डिप्लोमा इंजीनियर्स को एस-5 ग्रेड में जाते ही जूनियर ऑफिसर परीक्षा की पात्रता दी जाए।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के सभी यूनिट में कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियर्स के राष्ट्रीय संगठन DEFI का महासम्मेलन बोकारो में हुआ। रविवार को बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन के तरफ से सेक्टर 2 कला केंद्र में आयोजन किया गया।

इस महासम्मेलन में आरएसपी से डेफी अध्यक्ष नरेंद्र नाथ दास, डीएसपी से गौरव शर्मा, आईएसपी से लव कुमार मन्ना ने महासम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम के शुरुआत में बीडू के अध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बीएसएल के विभिन्न विभागों के वर्तमान उत्पादन एवं उत्पादन लक्ष्यों पर प्रकाश डाला।

इन लक्ष्यों के प्रति डिप्लोमा इंजीनियर्स के सकारात्मक दृष्टिकोण पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी यूनिट के प्रतिनिधिगणों एवं डेफी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स के लिए E-0 प्रमोशन पालिसी में बदलाव करते हुए डिप्लोमा इंजीनियर्स को एस-6 ग्रेड में जाते ही और डिग्री होल्डर को एस-5 ग्रेड में जाते ही जूनियर ऑफिसर परीक्षा की पात्रता दी जाए।

साथ ही E-0 परीक्षा में डिप्लोमा इंजीनियर्स के अनुभव के अंकों की गिनती, उनकी ज्वाइनिंग डेट से की जाए। इसके अलावा E-0 परीक्षा में सीटों की संख्या बढ़ाये जाने पर भी जोर दिया गया। उसके बाद डिप्लोमा कर्मचारियों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें राहुल सिंह ने हिंदी, कौशल कुमार एंड टीम ने भोजपुरी, एवं राजीव उरांव ने नागपुरी गीतों के जरिये कार्यक्रम में समा बांधा।

रंगारंग कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज बीके तिवारी, अधिशासी निदेशक संकार्य सी महापात्रा, अधिशासी निदेशक मानव संसाधन राजश्री बेनर्जी, वीके सिंह मुख्य महाप्रबंधक हॉट स्ट्रिप मिल, बीजीएच के सीएमओ डॉ आनंद कुमार, डॉ अनिन्दा मंडल, महाप्रबंधक प्रभारी संकार्य वी एम बख्शी, महाप्रबंधक आई आर, प्रभाकर कुमार, शुशांत शिशिर, डॉ अभिषेक की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष रितेश कुमार, संयुक्त महामंत्री रत्नेश मिश्रा और प्रेमनाथ राम, सहायक मंत्री पप्पू यादव, कोषाध्यक्ष सोनू शाह, उप कोषाध्यक्ष ज्योतिष कुमार, संगठन मंत्री संजय कुमार, विकाश कुमार, सिद्धार्थ, नितेश, नरेंद्र, धर्मेंद्र मिश्रा, गजानन तिवारी, चन्दन कुमार, अमन बास्की, अमरजीत, नाबानंदनेश्वर हेम्ब्रम, ललित उरांव सहित सभी डिप्लोमाधारी उपस्थित रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट में बायोमेट्रिक के खिलाफ केस पहुंचा न्यायालय, 25 को दोनों पक्ष दाखिल करेंगे स्टेटमेंट आफ क्लेम
Next: भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर शिक्षाविद गया प्रसाद शुक्ला का निधन

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.