Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • नगरनार स्टील प्लांट में रिश्वतखोरी, NMDC, मेकॉन के 8 अफसर फंसे, BJP को 586 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली कंपनी पर CBI ने की FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नगरनार स्टील प्लांट में रिश्वतखोरी, NMDC, मेकॉन के 8 अफसर फंसे, BJP को 586 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली कंपनी पर CBI ने की FIR

14/04/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
cbi-files-fir-against-the-company-which-gave-election-donations-of-rs-586-crore-to-bjp-bribery-in-nagarnar-steel-plant-8-officers-of-nmdc-mecon-implicated

इलेक्टोरल बांड के टॉप खरीददारों में शामिल हैदराबाद स्थित मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और इस्पात मंत्रालय के अधिकारियों के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। 

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इस्पात मंत्रालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इस्पात मंत्रालय के अधीन आने वाली कंपनी के अधिकारियों पर रिश्वत लेने की गाज गिर गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने घूसकांड के आरोप में NMDC, Mecon के Dy.Manager, Manager, Senior Manager, AGM, DGM, GM, CGM, Executive Director इत्यादि  के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया है।
जगदलपुर स्थित एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट में रिश्वतखोरी की शिकायत Chhattisgarh ACB/CBI से की गई थी। इस पर एक्शन लेते हुए आरोपितों पर गाज गिर गई है।
इलेक्टोरल बांड के टॉप खरीददारों में शामिल हैदराबाद स्थित मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और इस्पात मंत्रालय के अधिकारियों के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है।
ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशन की ताज़ा खबर: ईपीएस कॉर्पस घाटे में, EPFO और PM पर यह दावा
बताया जा रहा है कि मेघा इंजीनियरिंग के 174 करोड़ रुपये के बिलों को मंजूरी देने में लगभग 78 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेने का आरोप है। एफआईआर के अनुसार, प्लांट में इंटेक वेल और पंप हाउस और क्रॉस-कंट्री पाइपलाइन के काम से संबंधित कथित रिश्वतखोरी की गई।
सीबीआई ने एनआईएसपी और एनएमडीसी लिमिटेड के आठ अधिकारियों को आरोपित बनाया है। इनमें सेवानिवृत्त कार्यकारी निदेशक प्रशांत दाश, निदेशक ओपी (उत्पादन) डीके मोहंती, डीजीएम पीके भुइयां, डीएम नरेश बाबू, वरिष्ठ प्रबंधक सुब्रो बनर्जी, सीजीएम (फाइनेंस) एल. कृष्ण मोहन, जीएम (फाइनेंस) के राज शेखर और मैनेजर (फाइनेंस) सोमनाथ घोष शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़ें : EPS-95 Pension: न्यूनतम पेंशन 7500+DA संभव नहीं…!
एजेंसी ने मेकॉन लिमिटेड के दो अधिकारियों-एजीएम (अनुबंध)/संजीव सहाय और डीजीएम अनुबंध) के इलावरसु को भी रडार पर लिया है।
आरोप लगाया गया था कि एनआईएसपी/एनएमडीसी के आठ अधिकारियों और मेकॉन लिमिटेड के दो अधिकारियों को एमएनडीसी द्वारा मेघा इंजीनियर को भुगतान के बदले रिश्वत दी गई।
ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 उच्च पेंशन योजना का विकल्प चुनने वालों के साथ EPFO कर रहा Denail Of Justice…!

बीजेपी संग इन पार्टियों को दिया इतना चंदा 

चुनाव आयोग द्वारा पिछले महीने जारी आंकड़ों के अनुसार, मेघा इंजीनियरिंग 900 करोड़ रुपये से अधिक के चुनावी बांड की दूसरी सबसे बड़ी खरीदार के रूप में उभरी थी और उसने भाजपा को लगभग 586 करोड़ रुपये की सबसे अधिक राशि का दान दिया था।
कंपनी ने बीआरएस को 195 करोड़ रुपये, डीएमके को 85 करोड़ रुपये और वाईएसआरसीपी को 37 करोड़ रुपये का दान दिया था। आंकड़ों से पता चलता है कि टीडीपी को कंपनी से लगभग 25 करोड़ रुपये मिले, जबकि कांग्रेस को 17 करोड़ का चंदा दिया था।
ये खबर भी पढ़ें : पेंशनभोगी 80 वर्ष की आयु तक जीवित है तो पेंशन के रूप में मिलेंगे 83 लाख’

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ईपीएस 95 हायर पेंशन से वंचित करने की तैयारी, अब कोर्ट जाने की बारी, बड़ा नुकसान
Next: National Fire Service Day 2024: भिलाई स्टील प्लांट से निकली आग की लपटें और दूर तक दिखा धुआं, फिर…

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.