Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी के पीएचई की जुगाड़ टेक्नोलॉजी से नहीं खोदना पड़ेगा सेंट्रल एवेंयू, पढ़िए खबर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी के पीएचई की जुगाड़ टेक्नोलॉजी से नहीं खोदना पड़ेगा सेंट्रल एवेंयू, पढ़िए खबर

29/01/2025 1 minute read
Central Avenue will not have to be dug due to Jugaad technology of BSP's PHE, read the news

सड़क खोदने से सड़क क्षतिग्रस्त होने की पूरी संभावना है। यातायात भी प्रभावित होता। बीएसपी के नगर सेवाएं विभाग ने नया रास्ता निकाला।

  • 2.5 मिलियन टन चौक के पास सेक्टर 4 की तरफ रोड का मामला

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सुपेला सीवरेज पंप हाउस (Supela Sewerage Pump House) से 30 एमएलडी प्लांट को जाने वाली 700 मीमी व्यास की पाइपलाइन से गत दिनों 2.5 मिलियन टन चौक के पास सेक्टर 4 की तरफ रोड के किनारे से सीवरेज का पानी भारी रिसाव के साथ बाहर आया था। जिसकी पड़ताल के लिए सड़क के किनारे पाइपलाइन के हिस्सों को खोद कर देखा गया,जिससे मालूम हुआ कि पाइप लाइन सेंट्रल एवेन्यू सड़क के बीच में कहीं पर फटा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day 2025: भिलाई स्टील प्लांट के 65 कर्मचारियों-अधिकारियों को मिला दीर्घ सेवा सम्मान

चूंकि उक्त सड़क खोदने से सड़क क्षतिग्रस्त होने की पूरी संभावना है। यातायात भी प्रभावित होगा। इसलिए नगर प्रशासन प्रबंधन ने पीएचई विभाग के अधिकारियों के साथ इस कार्य को मुख्य सड़क के हिस्से को बिना खोदे पाइपलाइन बदलने का प्लान बनाया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के नाम पर दौड़े बच्चे-बूढ़े और जवान, 5 हजार ले गए ये श्रीमान

सड़क के हिस्से में पाइपलाइन के सपोर्ट के लिए केसिंग भी डाला हुआ है। इसलिए पाइपलाइन को काटकर एक तरफ से खींच कर बाहर निकलने की योजना बनाई गई है। समूचे सड़क के हिस्से की पाइपलाइन को बाहर निकाल कर पूरी पाइपलाइन को ही बदल दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 7 के लिए भूमिपूजन, L&T व जर्मन कंपनी करेगी काम

जिससे बार-बार सड़क के हिस्से को खोदने या पाइप बदलने की कवायद ना करना पड़े। पिछले तीन दिनों से यहां पर कार्य शुरू किया गया है। यह कार्य 10 से 15 दिनों के अंदर पूरा होने की संभावना है। पूरा मरम्मत कार्य पीएचइ के आंतरिक संसाधनों से करने की तैयारी है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल कोलियरी चासनाला की समस्याओं का पिटारा खुला संसदीय कमेटी के सामने

इसमें संयंत्र के अन्य विभागों से संसाधन जुटा कर कार्य संपन्न किया जाएगा। कुछ महीने पहले यह पाइपलाइन सेक्टर 4 के इलाके में और रिपेयर किया गया था। उक्त कार्य योजना में सड़क यातायात को एक तरफ बंद करके मरम्मत करने की योजना बनाई गई थी, जिसके लिए नगर यातायात विभाग भिलाईनगर को भी सूचित किया गया है। परंतु उक्त योजना के सफल होने से सड़क यातायात बंद करने की नौबत नहीं आएगी।

ये खबर भी पढ़ें: सेल एससी-एसटी कर्मचारियों-अधिकारियों के प्रमोशन, ट्रांसफर पर फग्गन सिंह कुलस्ते से बात, पढ़िए डिटेल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बायोमेट्रिक की नौटंकी जारी: 26 जनवरी का C/Off भरने पर Error का नोटिफिकेशन, BSP कर्मचारी परेशान
Next: कल्याण कॉलेज में एल्युमिनी मीट, एक्स स्टूडेंट्स और प्रोफेसर्स ने किया प्रेरित

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.